UGC: यूजीसी की सख्ती, बिना लोकपाल नियुक्ति के 27 विश्वविद्यालयों को नोटिस
University Grants Commission: यूजीसी ने लोकपाल की नियुक्ति में विफल रहने पर 27 विश्वविद्यालयों को डिफाल्टर सूची में शामिल कर लिया है। इसमें 19 राज्य विश्वविद्यालय, 5 निजी विश्वविद्यालय और 3 डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC: UGC: छात्रों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए लोकपाल की नियुक्ति न करने पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 27 विश्वविद्यालयों को डिफाल्टर की सूची में शामिल कर उनके नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। इनमें अधिकतर खेल विश्वविद्यालय शामिल हैं। इस सूची में 19 राज्य विश्वविद्यालय, 5 निजी विश्वविद्यालय और 3 डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय शामिल हैं।
यूजीसी के सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी ने मंगलवार को इन विश्वविद्यालयों की सूची सार्वजनिक की। इसमें सर्वाधिक 19 राज्य यूनिवर्सिटी हैं, जबकि पांच निजी व तीन डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी हैं। सूची में मोरार जी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग व दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शामिल हैं। स्टेट यूनिवर्सिटी में यूपी की डॉ राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, प्रयागराज व उत्तराखंड की आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, देहरादून का नाम भी है।
ये विवि भी शामिल
दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, केएसजीएस म्यूजिक एंड परफॉर्मिंग ऑर्ट्स यूनिवर्सिटी, नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस, श्री जगतगुरु मुरुगनराजेंद्रा यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हयूमन सेटेलमेंट, केरल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं।
इसके अलावा, खल्लिखोते विश्वविद्यालय, उत्कल यूनिवर्सिसिटी ऑफ कल्चर, सिक्किम की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी व सिक्किम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, द बंगाल इंजीनियरिंग एंड साइंस यूनिवर्सिटी, शिबसागर यूनिवर्सिटी, कैप्टन विलियम्सन ए. संगमा, मारवाड मेडिकल यूनिवर्सिटी, क्रांतिसूर्य टंट्या भील यूनिवर्सिटी, रानी अवंतिबाई लोधी विश्वविद्यालय व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर ट्रेनिंग एंड रिसर्च, बिहार की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, इंडियन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लीगल एजुकेशन एंड रिसर्च का नाम भी शामिल है।
कमेंट
कमेंट X