UGC NET Result: यूजीसी नेट परिणाम को लेकर अहम सूचना जारी, इस दिन आएंगे रिजल्ट
UGC NET Result Update: यूजीसी ने बताया कि राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। कुल 81 विषयों की परीक्षा देशभर के 837 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET Result Update: यूजीसी ने नोटिस में क्या कहा?
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि कोरोना महामारी के कारण इस बार दिसंबर, 2020 और जून, 2021 सत्र की नेट परीक्षा एक साथ ही कराई गई थी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने इन परीक्षाओं का आयोजन 20 नवंबर, 2021 से लेकर 5 जनवरी, 2022 तक देशभर के 239 शहरों में किया था।
UGC NET Result Update: 12 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने कराया पंजीयन
यूजीसी ने बताया कि राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। कुल 81 विषयों की परीक्षा देशभर के 837 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया जारी है। यूजीसी के चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार का कहना है कि यूजीसी एनटीए के साथ मिलकर परिणाम पर काम कर रही है। यह कोशिश की जा रही है कि परिणाम एक या दो दिन में जारी कर दिए जाएं। उन्होंने उम्मीदवारों को शुभकामनाएं भी दी हैं।
यूजीसी की प्रेस विज्ञप्ति को डायरेक्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे यूजीसी नेट, 2021 परीक्षा परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां अपनी विषय का चयन करें।
5. अब मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
6. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
8. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X