UGC NET Result: यूजीसी नेट 2021 परीक्षा के परिणाम जारी, यहां जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका
UGC NET Result: अपना परिणाम/स्कोरकार्ड चेक करने या डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन/रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 2021 के परिणाम जारी कर दिए हैं। अब परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस बार यूजीसी नेट परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम/स्कोरकार्ड चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन/रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा।
इन पदों पर मिलेगी भर्तियां
इस बार एनटीए की ओर से दिसंबर 2020 और जून 2021 दोनों ही सत्र की परीक्षाओं का आयोजन एक साथ किया गया था। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'असिस्टेंट प्रोफेसरशिप' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए पात्रता दी जाती हैं।
81 विषयों के लिए हुई थी परीक्षा
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 के लिए कुल 81 विषयों की परीक्षा ली गई थी। परीक्षा का पहला चरण 20 नवंबर, 2021 से लेकर 5 दिसंबर, 2021 तक हुआ था। दूसरे चरण का आयोजन 24 से 27 दिसंबर, 2021 तक और तीसरा चरण 4 व 5 जनवरी, 2022 को किया गया था।
1. उम्मीदवार सबसे पहले एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर 'यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद विंडो में आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
4. अब आपको यूजीसी नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 के परिणाम में से अपने से संबंधित रिजल्ट का चुनाव करना होगा।
5. इसके बाद आपका रिजल्ट कम स्कोर कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी रख लें।
कमेंट
कमेंट X