UGC NET 2022: यूजीसी नेट के लिए आवेदन की समय-सीमा बढ़ी, अब दिन तक कर सकेंगे अप्लाई
UGC NET June 2022: यूजीसी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की समय-सीमा आगे बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET June 2022: यूजीसी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की समय-सीमा आगे बढ़ा दी है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की नई समय-सीमा अब 30 मई, 2022 है। उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जा सकते हैं। यह घोषणा यूजीसी चेयरमैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए की। उन्होंने कहा कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए उम्मीदवारों की गुजारिश के आधार ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 30 मई 2022 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें : UGC NET 2022: यूजीसी नेट के आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा शुरू, यहां जानें प्रक्रिया
उल्लेखनीय है कि यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब एनटीए ने यूजीसी-नेट के विलय दिसंबर 2021 और जून 2022 चक्रों के लिए आवेदन पत्र सुधार विंडो खोली थी। इन परिवर्तनों को करने की समय-सीमा 23 मई, 2022 की रात नौ बजे थी। यूजीसी नेट साल में दो बार आयोजित किया जाता है। हालांकि, इस बार यूजीसी नेट के जून 2022 के सेशन को कोविड -19 के कारण दिसंबर 2021 सेशन के स्थगित होने के कारण मर्ज कर दिया है।
यूजीसी नेट जून 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
- चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाएं।
- चरण 2: होम पेज पर प्रदर्शित 'यूजीसी नेट दिसंबर 2021/ जून 2022 पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: इसके बाद आपको एक नए पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
- चरण 4: अब उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत विवरण भरें और पंजीकरण करें।
- चरण 5: यहां अपनी पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉग-इन करें।
- चरण 6: अब फॉर्म भरें, फोटो अपलोड करें और एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लें।
- चरण 7: अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
कमेंट
कमेंट X