फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET jrf 2023 Application last date today apply online at ugcnet.nta.nic.in

UGC NET JRF 2023: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Tue, 17 Jan 2023 12:19 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 17 Jan 2023 12:19 PM IST
सार

UGC NET JRF 2023 Registration Last Date: यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को आज ही अपना आवेदन पंजीकरण सुनिश्चित कर लेना चाहिए।  
 

विज्ञापन
UGC NET jrf 2023 Application last date today apply online at ugcnet.nta.nic.in
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC NET JRF 2023 Dec Registration: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के दिसंबर 2022 सत्र के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज ही आवेदन कर लें। यूजीसी नेट की आवेदन प्रक्रिया ugcnet.nta.nic.in पर जारी है। आवेदन पंजीकरण लिंक 17 जनवरी, 2023 तक ही सक्रिय रहेगा।  यूजीसी नेट की परीक्षाएं 21 फरवरी, 2023 से आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को अंतिम समय की हड़बड़ी से बचते हुए जल्द से जल्द अपना आवेदन पंजीकरण सुनिश्चित कर लेना चाहिए। 

विज्ञापन

UGC NET Application Correction Window आवेदन सुधार 

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आज यानी 17 जनवरी 2023 की शाम पांच बजे तक आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवार आवेदन पत्र में सुधार 19 और 20 जनवरी 2023 तक कर सकते हैं। फरवरी 2023 के पहले हफ्ते में एग्जाम सेंटर का शहर रिलीज कर दिया जाएगा। एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट से फरवरी 2023 के दूसरे हफ्ते से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UGC NET Application Fee आवेदन शुल्क

यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने वाले जनरल यानी अनारक्षित श्रेणी और ओबीसी कैंडिडेट्स को 1100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों को 550 रुपये देना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 275 रुपये का आदेन शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन

UGC NET JRF 2023: आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना चाहिए।
  • होम पेज पर, उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2023 के लिए आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना चाहिए।
  • फिर उम्मीदवारों को खुद को पंजीकृत करने के लिए आवश्यक विवरण भरना होगा।
  • उन्हें आवेदन पत्र भरना चाहिए और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने चाहिए।
  • उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना चाहिए और सबमिट करने से पहले विवरण को क्रॉस-चेक करना चाहिए।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

UGC NET JRF Exam : 10 मार्च तक चलेगी परीक्षा

यूजीसी भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए साल में दो बार यूजीसी नेट आयोजित करता है। परीक्षा के आयोजन का जिम्मा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के पास है। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा 21 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 10 मार्च, 2023 तक चलेगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी और एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 09 से 12 की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर में 03 से शाम 06 बजे तक की होगी। ये एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed