UGC NET 2024: यूजीसी नेट के लिए आवेदन करने का एक और मौका, आज रात इतने बजे तक भर दें फॉर्म
UGC NET Form Last Date: एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर सत्र परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक दिन बढ़ा दिया है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का एक और मौका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET December 2024 Last Date: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को एक दिन बढ़ाकर अब 11 दिसंबर, 2024 कर दिया है। ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर सके थे और परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आज ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन के लिए शुल्क जमा करने का अंतिम समय 12 दिसंबर 2024 की रात 11:59 बजे तक रखा गया है।
आवेदन में सुधार के लिए नई तिथियां
आवेदन तिथि बढ़ाने के साथ ही एनटीए ने करेक्शन विंडो की तारीखों में भी बदलाव किया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि की है, वे 13 दिसंबर से 14 दिसंबर 2024 तक रात 11:59 बजे तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क और भुगतान के विकल्प
आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क जमा किए बिना आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शुल्क का विवरण निम्न प्रकार है:
- जनरल श्रेणी: 1150 रुपये
- ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 600 रुपये
- एससी/एसटी/पीएच: 325 रुपये
फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
UGC NET Admit Card: परीक्षा तिथियां और एडमिट कार्ड
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन 1 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथियों से कुछ दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे।
UGC NET Application: आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के चरण
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर विजिट करें।
- होमपेज पर UGC-NET December 2024: Click Here to Register/Login लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- फॉर्म के अगले चरण में पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- फॉर्म को अंतिम बार जांचें, सबमिट करें और प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
- इन चरणों को पूरा कर अभ्यर्थी अपनी यूजीसी नेट आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक समाप्त कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X