फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC-NET December 2024 Admit Card 2024 out, Check Steps To Download

UGC-NET Admit Card: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए जारी हुए प्रवेश पत्र, अभी इस लिंक से करें डाउनलोड

Sat, 28 Dec 2024 10:39 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 28 Dec 2024 10:39 PM IST
सार

UGC-NET December 2024 Admit Card: एनटीए ने आज आधिकारिक तौर पर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UGC-NET December 2024 Admit Card 2024 out, Check Steps To Download
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC-NET December 2024 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जो 3 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाली है। जिन लोगों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल यानी आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और उम्मीदवार की जानकारी के बारे में आवश्यक विवरण शामिल हैं।

विज्ञापन

परीक्षा का समय

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे के बीच आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर अपना फोटो, हस्ताक्षर, बारकोड और क्यूआरकोड जांचने के लिए कहा गया है। एनटीए ने कहा कि अगर फोटो, हस्ताक्षर, बारकोड और क्यूआरकोड में से कोई भी गायब है, तो उम्मीदवारों को इसे फिर से डाउनलोड करना चाहिए।

परीक्षा पैटर्न  

यूजीसी नेट 2024 परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं। पेपर 1 और पेपर 2। परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे (180 मिनट) है। दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होते हैं। पेपर 1 और पेपर 2 को मिलाकर उम्मीदवारों को कुल 150 प्रश्न दिए जाते हैं। इसके अवाला, परीक्षा में नकारात्मक अंकन योजना नहीं है। 

UGC-NET December 2024 Admit Card 2024 out, Check Steps To Download
UGC-NET December 2024 Admit Card - फोटो : https://ugcnet.nta.ac.in/

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक का चयन करें
  • लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

यदि उम्मीदवारों को यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई हो रही है तो वे 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed