UGC NET December 2023: यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की परीक्षा तिथियां घोषित, 06 दिसंबर से एग्जाम
UGC-NET December 2023: एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 सत्र की परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTA UGC-NET December 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 सत्र की परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 में होने वाली परीक्षा 06 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की विस्तृत अधिसूचना एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in या यूजीसी नेट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी।
Important Update!
— UGC INDIA (@ugc_india) September 19, 2023
UGC-NET December 2023 cycle will be conducted by NTA from 6th December to 22nd December 2023.
The application process details will be announced by NTA soon on its website https://t.co/XWzhDx7gYY@EduMinOfIndia @NTA_Exams
इसे भी पढ़ें: NTA Exam Calendar 2024-25: एनटीए ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, जानें कब होंगे कौन से एग्जाम
बता दें कि इस वर्ष यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला फेज 13 से 17 जून और दूसरा फेज 19 से 22 जून, 2023 तक हुआ था। यूजीसी नेट जून 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी 06 जुलाई को जारी की गई थी। प्रवेश परीक्षा । देश भर के 181 शहरों में 83 विषयों के लिए आयोजित की गई थी।
कमेंट
कमेंट X