UGC NET Answer Key 2020: यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 7 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UGC NET Answer Key 2020: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर नेट की उत्तर कुंजी जारी की है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के जरिए अपनी 'आंसर की' डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 55 विषयों के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा की आंसर की जारी की है।
7 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति
अभ्यर्थी यूजीसी नेट जून 2020 परीक्षा की ‘आंसर की’ को 7 नवंबर तक चुनौती दे सकते हैं। अभ्यर्थी विभिन्न प्रश्नों की ‘आंसर की’ को लेकर कल तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। परीक्षार्थियों को हर ‘आंसर की’ के लिए 1000 रुपये का शुल्क देना होगा।
बता दें कि एनटीए ने 24 सितंबर से 17 अक्तूबर के बीच आयोजित हुई नेट की परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस दौरान अपनी नेट की परीक्षा दी थी, वे आसंर की को डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि अभी नेट की परीक्षा का आयोजन 13 नवंबर तक होना है।
इसे भी पढ़ें-इस सूबे में आठवीं कक्षा के छात्रों को नहीं देनी होगी कंपार्टमेंट परीक्षा, इस तरह पास होंगे फेल छात्र
ऐसे डाउनलोड करें नेट की आंसर की
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको आंसर की का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपकी आंसर की डाउनलोड हो जाएगी।
कमेंट
कमेंट X