इस सूबे में आठवीं कक्षा के छात्रों को नहीं देनी होगी कंपार्टमेंट परीक्षा, इस तरह पास होंगे फेल छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में आठवीं कक्षा के छात्रों को कंपार्टमेंट की परीक्षा नहीं देनी होगी। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चार नवंबर को आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को पुन: प्रकाशित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ऐसे में जो छात्र आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे, उनको अब कंपार्टमेंट की परीक्षा नहीं देनी होगी।
फिर से जारी किया जाएगा रिजल्ट
आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में जो छात्र पास नहीं हो पाए थे उनको ग्रेस मार्क्स देकर फिर से रिजल्ट जारी किया जाएगा। आठवीं कक्षा में असफल छात्रों को 20 फीसदी ग्रेस नंबर देकर पास किया जाएगा और उनका रिजल्ट फिर से जारी किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-OJEE Counselling 2020: राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
गौरतलब है कि झारखंड में आठवीं क्लास की परीक्षा जनवरी में आयोजित हुई थी। इस साल आठवीं कक्षा की परीक्षा में पांच लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। ऐसे में जब विभिन्न राज्यों में कंपार्टमेंट परीक्षा हो रही है, तो झारखंड ने आठवीं में फेल छात्रों को ग्रेस मार्क्स देकर पास करने और रिजल्ट को फिर से जारी करने का फैसला लिया है। ऐसे में अब विशेष परीक्षा आयोजित नहीं होगी और परीक्षाफल पुनः प्रकाशित होगा।
कमेंट
कमेंट X