UGC NET 2021: तीसरे व चौथे दिन के लिए एनटीए ने जारी किए प्रवेश पत्र, यह है डायरेक्ट लिंक
UGC NET Admit Card 2021: एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर 22 और 23 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, एनटीए ने तीसरे और चौथे दिन के लिए यूजीसी नेट प्रवेश पत्र 2021 जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जो तीसरे और चौथे दिन के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि परीक्षा 22 और 23 नवंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
तीसरे दिन राजनीति विज्ञान, संताली, योग, लोक प्रशासन और महिला अध्ययन विषयों की परीक्षा होगी और चौथे दिन अर्थशास्त्र, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान, मराठी, पंजाबी, संस्कृत पारंपरिक विषय और उर्दू के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021: ऐसे करें डाउनलोड
- यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
परीक्षा पूरे देश में 20, 21, 22 और 24 नवंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एनटीए यूजीसी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें पेपर 1 सभी उम्मीदवारों के लिए समान और अनिवार्य होगा। वहीं पेपर 2 अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग होगा। पेपर 1 के यूजीसी नेट सिलेबस में 10 यूनिट हैं, प्रत्येक यूनिट से 5 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 1 में 50 प्रश्न और पेपर 2 में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। अगर किसी उम्मीदवार को कोई समस्या हो तो वह एनटीए हेल्पडेस्क 011-4075900 या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से सहायता ले सकता है।
कमेंट
कमेंट X