फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET 2025 Tips: Focus More on Concepts Than Facts for Success, Must-Try Strategies for Aspirants

UGC NET 2025 Tips: यूजीसी नेट में सफलता चाहिए तो तथ्यों से ज्यादा कॉन्सेप्ट पर दें ध्यान, ये टिप्स जरूर आजमाएं

Fri, 13 Jun 2025 04:21 PM IST
शिवम गर्ग पवन कुमार गौतम, एग्जाम एक्सपर्ट
पवन कुमार गौतम, एग्जाम एक्सपर्ट Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 13 Jun 2025 04:21 PM IST
सार

UGC NET 2025 Exam Tips: यूजीसी नेट (जून) की परीक्षा आगामी 25 से 29 जून तक आयोजित की जाएगी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो सबसे पहले आपको अपनी मानसिकता और पढ़ने के तरीके में बदलाव लाना होगा। आपको तथ्यों से ज्यादा अवधारणाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

विज्ञापन
UGC NET 2025 Tips: Focus More on Concepts Than Facts for Success, Must-Try Strategies for Aspirants
परीक्षा टिप्स - फोटो : freepik

विस्तार

UGC NET 2025 Exam Tips: भारत में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलो बनने की चाह रखने वाले लोगों के लिए यूजीसी नेट में सफल होना जरूरी होता है। आधिकारिक सूचना के अनुसार यूजीसी नेट (जून) की परीक्षा आगामी 25 से 29 जून तक आयोजित की जाएगी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो सबसे पहले आपको अपनी मानसिकता और पढ़ने के तरीके में बदलाव लाना होगा। आपको तथ्यों से ज्यादा अवधारणाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। चाहे आप पहली बार परीक्षा दे रहे हों या फिर दोबारा परीक्षा पास करने की कोशिश कर रहे हों, बिना कारगर रणनीति बनाए इस परीक्षा में आपको सफलता मिलना मुश्किल है।

विज्ञापन

40:15:5 'हाइपरफोकस हैक' तकनीक

तैयारी के दौरान लगातार पढ़ाई करना आपको दिमागी रूप से थका देता है। ऐसे में यह तकनीक कारगर साबित होती है। इसमें आप चालीस मिनट तक किसी टॉपिक को

विज्ञापन

पूरा ध्यान लगाकर पढ़ें। इसके बाद पंद्रह मिनट उसे दोहराएं और फिर पांच मिनट छोटे ब्रेक, जैसे चलना, स्ट्रेच करना, अंतरिक्ष में देखना, आदि लें। यह तकनीक आपको न सिर्फ थकने से बचाती है, बल्कि उबाऊ और कठिन विषयों को पढ़ना आसान और रुचिकर बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3आर की रणनीति

इसका मतलब है रिवाइज, रिटेनिंग और रिप्रोड्यूस। रिवाइज के तहत केवल उन्हीं चीजों को दोहराएं, जिन्हें आपने पहले से पढ़ रखा है। अब कोई नया विषय या टॉपिक न पढ़ें। रिटेनिंग में मुख्य तथ्यों, कीवर्ड और अवधारणाओं को याद रखने पर ध्यान दें और रिप्रोड्यूस के जरिये उन्हें लिखकर या जोर से बोलकर याद करें। इससे याददाश्त मजबूत होती है।

सवालों के उद्देश्य को समझें

अभ्यास प्रश्नों को हल करते समय, खुद को उस परीक्षक के रूप में देखें, जिसने उस प्रश्न को बनाया होगा। खुद से पूछें कि यह प्रश्न क्यों पूछा गया? किस अवधारणा का परीक्षण किया जा रहा है? इसे किन सामान्य गलतफहमियों को सामने लाने के लिए डिजाइन किया गया है? यह आपकी सोच को केवल सही उत्तर खोजने के बजाय सवाल में छिपे उद्देश्य और तर्क को समझने की ओर ले जाता है, जिससे आप कठिन से कठिन सवालों के जवाब भी आसानी से देने में सक्षम हो पाते हैं।

रिवर्स-फेनमैन तकनीक

जब आप किसी जटिल अवधारणा का सामना करते हैं, तो उसे तुरंत समझने की कोशिश करने के बजाय उससे जुड़े सरल प्रश्न बनाने की कोशिश करें, जिसका उत्तर देने पर वह अवधारणा पूरी तरह से स्पष्ट हो जाए। फिर, उस प्रश्न का संक्षिप्त उत्तर देने का प्रयास करें। यह प्रक्रिया जटिल सवालों को आसान बनाती है और मूल अवधारणा को भी मजबूत करती है। इसके अलावा, सकारात्मक रूप से अपनी तैयारी पर भरोसा रखें, नकारात्मक विचारों से बचें और खुद को प्रेरित करते रहें। बेहतर प्रदर्शन के लिए आत्म-विश्वास और शांत दृष्टिकोण का होना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed