फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET 2022 Exam Starts From 9 July Know Before Exam Instruction Guidelines Tips Sarkari Result in Hindi

UGC NET 2022: आज से शुरू होगी यूजीसी नेट 2022 परीक्षा, जान लें जरूरी गाइडलाइन और टिप्स

Sat, 09 Jul 2022 12:04 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 09 Jul 2022 12:04 AM IST
सार

UGC NET 2022: यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 सभी उम्मीदवारों के लिए एक समान होगा। इसमें 100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर-2 उम्मीदवारों द्वारा चुने गए उनके डोमेन का होगा।

विज्ञापन
UGC NET 2022 Exam Starts From 9 July Know Before Exam Instruction Guidelines Tips Sarkari Result in Hindi
UGC NET 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UGC NET 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा/UGC NET 2022 का आयोजन शनिवार, नौ जुलाई, 2022 से शुरू किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जा चुका है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक इसे डाउनलोड नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें। हम इस खबर में आपके लिए लेकर आए हैं परीक्षा से जुड़ी अहम गाइडलाइंस, जिसका पालन आपको ध्यानपूर्वक करना होगा। आइए जानते हैं-: 

विज्ञापन
Trending Videos

UGC NET 2022: इन तारीखों को हो रही परीक्षा
एनटीए की ओर से इस बार यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन दिसंबर, 2021 और जून, 2022 दोनों ही सत्र के लिए किया जा रहा है। परीक्षा 9, 11, 12, जुलाई और 12, 13, 14 अगस्त को किया जा रहा है। हर साल लाखों की संख्या में छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। इसलिए परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

UGC NET 2022: क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?
यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 सभी उम्मीदवारों के लिए एक समान होगा। इसमें 100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर-2 उम्मीदवारों द्वारा चुने गए उनके डोमेन का होगा। इसमें 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों पेपर को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन

UGC NET 2022: इन बातों का रखें ध्यान-:

  • उम्मीदवार बताए गए समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
  • प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र को साथ रखें।
  • कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।
  • प्रश्नों को समझ कर आंसर दें।

UGC NET 2022: ये काम न करें-:

  • उम्मीदवार परीक्षा में देरी से और बिना प्रवेश पत्र के न पहुंचें, अन्यथा उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
  • उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में आस-पास में ताक-झांक या पूछताछ न करें।
  • उम्मीदवार परीक्षा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल की सामग्री लेकर न जाएं।
  • उम्मीदवार बिना अनुमति लिए अपनी सीट को न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed