फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC-NET 2021 Phase II exam and rescheduled papers due to cyclone Jawad dates released; check complete schedule here

UGC-NET 2021: एनटीए ने जारी किया फेज-2, फेज-1 की स्थगित परीक्षाओं का शेड्यूल, पढ़िए डिटेल्स

Sun, 12 Dec 2021 11:27 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 12 Dec 2021 11:27 AM IST
सार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा 2021 चरण I पुनर्निर्धारित और चरण II परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। चरण I और चरण II के लिए पुनर्निर्धारित और नई परीक्षा तिथियों की आधिकारिक सूचना एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
UGC-NET 2021 Phase II exam and rescheduled papers due to cyclone Jawad dates released; check complete schedule here
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 परीक्षा के लिए चरण II और चक्रवात 'जवाद' के कारण स्थगित की गई परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 के चरण II की परीक्षा 24 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं श्रम कल्याण, सामाजिक कार्य, ओडिया और तेलुगु सहित चरण I के पुनर्निर्धारित पेपर 30 दिसंबर, 2021 को आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी - पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट की होगी और पेपर I व पेपर 2 के बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर जाकर पूरे कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

कोविड-19 की वजह से जून 2021 और दिसंबर 2020 की परीक्षा एक साथ आयोजित करने का लिया फैसला

बता दें कि चरण 1 की परीक्षा 20 नवंबर, 21, 22, 24, 25, 26, 29, 30 और दिसंबर 1, 3, 4 और 5 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। यूजीसी-नेट हर साल दो बार आयोजित किया जाता है। हालांकि इस बार कोविड-19 के मद्देनजर दिसंबर 2020 UGC-NET के स्थगित होने के कारण, जून 2021 UGC-NET के कार्यक्रम में देरी हुई है। यूजीसी-नेट परीक्षा चक्रों को नियमित करने के लिए, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी की सहमति से, यूजीसी-नेट के दिसंबर 2020 और जून 2021 के दोनों चक्रों का विलय कर दिया है ताकि उन्हें सीबीटी मोड में एक साथ आयोजित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर यूजीसी-नेट 2021 फेज 2 का शेड्यूल देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed