फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET 2021: Exam scheduled on 5 december in Odisha & Andhra Pradesh cancelled due to Cyclone Jawad

UGC NET 2021: कल आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित, साइक्लोन जवाद के कारण लिया यह निर्णय

Sat, 04 Dec 2021 10:36 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 04 Dec 2021 10:36 AM IST
सार

UGC NET 2021: 5 दिसंबर, 2021 के लिए UGC NET 2021 की परीक्षा ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों में पुनर्निर्धारित की गई है। जवाद चक्रवात के कारण दोनों राज्यों में रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद एनटीए ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
UGC NET 2021: Exam scheduled on 5 december in Odisha & Andhra Pradesh cancelled due to Cyclone Jawad
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जवाद चक्रवात के कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 5 दिसंबर, 2021 को होने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट 2021 परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है। दोनों राज्यों में 4 दिसंबर, 2021 को रेड अलर्ट जारी किया गया था। अब राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए, परीक्षा की संशोधित तिथि पत्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नियत समय पर अपलोड करेगी।

विज्ञापन

इन इलाकों में नहीं होगी परीक्षा

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 नवंबर, 2021 को जारी किए गए थे। न केवल यूजीसी नेट 2021 बल्कि आईआईएफटी 2022-24 परीक्षा भी विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम (आंध्र), भुवनेश्वर, संबलपुर, कटक (ओडिशा) और कोलकाता, दुर्गापुर जैसे इलाकों में स्थगित कर दी गई है। यूजीसी नेट 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन आयोजित किया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक नोटिस

यूजीसी नेट 2021 परीक्षा का पुनर्निर्धारण नोटिस 3 दिसंबर, 2021 को जारी किया गया था। नोटिस में लिखा है, “ओडिशा और आंध्र प्रदेश राज्यों में 4 दिसंबर 2021 के लिए चक्रवात जवाद के लिए जारी रेड अलर्ट के कारण, यूजीसी-नेट दिसंबर 2020 और जून 2021 की 5 दिसंबर, 2021 को होने वाली परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है।"

विज्ञापन

यूजीसी नेट 2021: परीक्षा पुनर्निर्धारित

विषय का नाम शहर
उड़िया, तेलुगु, श्रम कल्याण / कार्मिक प्रबंधन / औद्योगिक संबंध / श्रम और समाज कल्याण / मानव संसाधन प्रबंधन, सामाजिक कार्य

भुवनेश्वर, गुनुपुर, कटक, बरहामपुर (गंजम) पुरी और विशाखापत्तनम

 

हेल्प डेस्क से करें संपर्क
ओडिशा, आंध्र प्रदेश और अन्य सभी राज्यों के अन्य सभी शहरों के लिए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट के संपर्क में रहने की भी सलाह दी जाती है। किसी भी प्रश्न के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2021 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर निरंतर नज़र रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed