फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NET 2018 examination in 91 cities at 2,082 centres across the country

देशभर के 91 शहरों में हुई यूजीसी नेट परीक्षा, इलाहाबाद के एक केंद्र पर हंगामा

Sun, 08 Jul 2018 09:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 08 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
UGC NET 2018 examination in 91 cities at 2,082 centres across the country
परीक्षा देकर लौटते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा 84 विषयों में रविवार को देशभर के 91 शहरों में करवाई गई। इस बार देशभर से 11 लाख 48 हजार 25 परीक्षार्थियों ने नेट परीक्षा के आवेदन किया था। पिछले वर्षों की तुलना में नेट परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या इस बार ज्यादा रही।     
विज्ञापन

 
सीबीएसई द्वारा इस बार यूजीसी नेट परीक्षा सातवीं बार आयोजित की गई। इस बार परीक्षा में  दो बड़े बदलाव भी हुए, जिनमें यूजीसी नेट परीक्षा में इस बार परिक्षार्थियों के लिए तीन पेपर के बजाय दो पेपर देने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


इनमें पहला पेपर जनरल नेचर का था और दूसरा पेपर परीक्षार्थी द्वारा चुने गए विषय से था। इससे पहले यूजीसी नेट के लिए परीक्षार्थियों को तीन परीक्षाएं देनी पड़ती थीं, जिनमें पहला व दूसरा पेपर जनरल नेचर का होता था जबकि तीसरा पेपर मेन विषय से होता था।      
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा बदलाव पेपरों की समयावधि में किया गया है। इस बार पहले पेपर की समयावधि सवा घंटे से कम करके एक घंटा कर दी गई, जबकि 50 प्रश्नों के दूसरे पेपर को 75 प्रश्नों के तीसरे पेपर के साथ मिला दिया गया। अब निर्धारित किए गए दूसरे पेपर की समयावधि दो घंटे कर दी गई है। 

UGC NET 2018 examination in 91 cities at 2,082 centres across the country
प्रदर्शन करते हुए छात्र - फोटो : अमर उजाला
यूजीसी की परीक्षा 91 शहरों में 2082 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई, जिनमें 2864 पर्यवेक्षक और 675 बोर्ड अधिकारियों की तैनाती की गई। इस बार 6 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने यूजीसी नेट और जेआरएफ दोनों परीक्षाएं दीं। सीबीएसई ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से करवाने की बात कही है। 
     
इलाहाबाद के सेंटर पर हंगामा, दोबारा होगी नेट परीक्षा
रविवार को आयोजित हुई यूजीसी नेट परीक्षा के दौरान इलाहाबाद के एक सेंटर पर परीक्षार्थियों को प्रश्र पत्र मिलने में देरी हुई। प्रश्र पत्र देरी से मिलने पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा केन्द्र पर हंगामा कर दिया। 

इतना ही नहीं इस बीच परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार भी की। मामले की गंभीरता देखते हुए सीबीएसई प्रशासन ने इस परीक्षा केन्द्र की परीक्षा को दोबारा करवाने का फैसला किया है।      

सीबीएसई के मुताबिक इलाहाबाद के एक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को प्रश्र पत्र मिलने में 15 मिनट की देरी हुई। परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र देरी से मिलने के कारण परीक्षा केन्द्र पर हंगामा किया और कुछ परीक्षार्थी बिना परीक्षा दिए ही परीक्षा केन्द्र से बाहर चले गए। 

हालांकि इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परीक्षार्थी नहीं माने। इस बाबत सीबीएसई ने इस परीक्षा केन्द्र पर होने वाली परीक्षा को दोबारा आयोजित करवाने का फैसला किया है। 

बताया गया है कि परीक्षा किस दिन होगी उसके बारे में सीबीएसई द्वारा स्टूडेंट्स को ईमेल और मेसेज के जरिये जानकारी जाएगी। इस परीक्षा केन्द्र के परीक्षार्थियों को परीक्षा की तिथि निर्धारित होने तक सीबीएसई के दिशा निर्देशों का इंतजार करना होगा। सीबीएसई ने यह साफ तौर पर कहा है कि परीक्षा इलाहाबाद के उसी परीक्षा केन्द्र के लिए दोबारा आयोजित होगी, जहां प्रश्र पत्र मिलने में देरी हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed