मौका! अब 20 जनवरी तक कर सकते हैं यूजीसी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने विभिन्न स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ी दी है। अब अभ्यर्थी 20 जनवरी तक विभिन्न स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूजीसी ने चार अलग-अलग स्कालरशिप स्कीमों के लिए आवेदन की आखिरी तिथि आगे बढ़ाई है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालयों में देरी से शुरू हुए शैक्षणिक सत्र को देखते हुए यूजीसी ने यह कदम उठाया है। इस साल कोरोना महामारी की वजह से विश्वविद्यालयों के सत्र देरी से शुरू हुए हैं।
बता दें कि इससे पहले इन स्कॉलरशिप स्कीमों के लिए आवेदन की तारीख 30 नवंबर 2020 थी। अब अभ्यर्थी 20 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों के आवेदन को 31 जनवरी तक सत्यापित कर उपलब्ध कराएं।
इसे भी पढ़ें-MHT CET 2020: बीटेक और बीफॉर्मा पाठ्यक्रम के लिए मेरिट सूची जारी, ऐसे देखें
इन स्कॉलरशिप में सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए इंदिरा गांधी पीजी स्कालरशिप, विश्वविद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए पीजी स्कालरशिप, नार्थ-ईस्ट के विद्यार्थियों के लिए ईशान-उदय स्कालरशिप स्कीम और प्रोफेशनल कोर्स करने वाले एससी-एसटी छात्रों के लिए पीजी स्कालरशिप स्कीम शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें-ओडिशा सिविल सर्विस परीक्षा के लिए 12 जनवरी से आवेदन प्रारंभ
अभ्यर्थियों के लिए दोषपूर्ण आवेदनों को फिर से जमा करने के साथ ही छात्रों के संस्थानों द्वारा आवेदन के सत्यापन की अंतिम तिथि 5 फरवरी तय की गई है। अभ्यर्थियों के लिए स्कॉलरशिप में आवेदन करने की विंडो 1 सितंबर 2020 को खुली थी और आखिरी तारीख नवंबर रखी गई थी। लेकिन फिर इसे आगे बढ़ा दिया गया। अभ्यर्थी स्कॉलरशिप पोर्टल पर विजिट करके ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं और स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in है।
कमेंट
कमेंट X