{"_id":"5feffaee8ebc3e3b8d4d34d9","slug":"odisha-civil-service-exam-2021-notification-released-on-opsc-gov-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा सिविल सर्विस परीक्षा के लिए 12 जनवरी से आवेदन प्रारंभ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ओडिशा सिविल सर्विस परीक्षा के लिए 12 जनवरी से आवेदन प्रारंभ
Sat, 02 Jan 2021 10:17 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते हुए विद्यार्थियों की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Odisha Civil Service Exam 2021: ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओडिशा सिविल सर्विस परीक्षा 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी परीक्षा के लिए अगले महीने तक आवेदन कर सकते हैं। सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन 12 जनवरी से शुरू होंगे और 11 फरवरी तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-झारखंड ने 2020 में बदल दिया था अपना प्रतीक चिह्न, जानिए क्या होते हैं प्रतीक चिह्न और क्या हैं इनके मायने
विज्ञापन
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग की वेबसाइट opsc.gov.in है। आपको बता दें कि अभ्यर्थी तय वक्त तक सिविल सेवा परीक्षा के लिए हर हाल में आवेदन कर लें, क्योंकि उसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए
विज्ञापन
392 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी योग्यता और अन्य जानकारियों को विस्तार से जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। आपको बता दें कि आधिकारिक अधिसूचना 31 दिसंबर 2020 को ही जारी हो गई थी।
12 जनवरी से आरंभ होंगे आवेदन
ओडिशा लोक सेवा आयोग की तरफ से कराई जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की शुरुआत 12 जनवरी से होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 11 फरवरी रखी गई है।
पदों का विवरण
ओएएस – 137 पद
ओएफएस – 104 पद
ओपीएस – 6 पद
ओसीएस – 08 पद
ओआरएस – 74 पद
ओटी और ऐएस – 63 पद
इन भर्ती परीक्षा के लिए 21 से लेकर 32 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता स्नातक होना चाहिए। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें परीक्षा शुल्क देना होगा जो कि 500 रुपए रखा गया है।
यहां क्लिक कर पढ़ें आधिकारिक अधिसूचना
कमेंट
कमेंट X