फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC compulsory Internship notification to Universities and AICTE, Stipend and credit score benefits

विश्वविद्यालयों में अनिवार्य होगी इंटर्नशिप, विद्यार्थियों के क्रेडिट अंक भी जुड़ेंगे

Mon, 25 Nov 2019 12:02 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 25 Nov 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
UGC compulsory Internship notification to Universities and AICTE, Stipend and credit score benefits
सांकेतिक तस्वीर

रोजगार व व्यापार कौशल (Business Skill) की जानकारी देने के लिए गर्मियों की छुट्टियों में इंटर्नशिप अनिवार्य होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को पत्र लिखकर स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम (UG and PG) के छात्रों को इंटर्नशिप से जोड़ने को कहा है। 

विज्ञापन


यूजीसी ने ऐसी 15 बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs - Multi National Companies) के नाम भी भेजे हैं, जो इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों के विद्यार्थियों को अनिवार्य इंटर्नशिप मुहैया करा रही हैं।
विज्ञापन


यूजीसी प्रबंधन की ओर से कुलपतियों को लिखे पत्र में कहा गया है कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने शैक्षिक सत्र 2019-20 से बीटेक प्रोग्राम के दूसरे, तीसरे, चौथे वर्ष के छात्रों के लिए गर्मियों में अनिवार्य इंटर्नशिप शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : 2021 से देशभर में स्कूल की परीक्षाएं खत्म करेगी सरकार, जानें क्या है तैयारी

इसके लिए एआईसीटीई और कंपनियों के बीच करार हुआ है। इन्हीं कंपनियों की सूची आयोग ने भी विश्वविद्यालयों के साथ साझा की है। ताकि छात्र छुटिट्टयों में घूमने-फिरने की बजाय इंटर्नशिप में रोजगार से जुड़ने का प्रशिक्षण ले सकें।

वेतन संग क्रेडिट स्कोर जुड़ेंगे

आयोग विश्वविद्यालयों में 2020 से इंटर्नशिप अनिवार्य करने जा रहा है। इसलिए विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के बारे में जागरूक करने की जिम्मेदारी देने के साथ उन्हें इंटर्नशिप मुहैया कराने वाली कंपनियों की सूची साझा की गई है। 

ये भी पढ़ें : दो महीने की इंटर्नशिप के लिए चार लाख रुपये तक स्टाइपेंड

विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के दौरान वेतन / स्टाइपेंड (Stipend) भी मिलेगा। इसके अलावा क्रेडिट स्कोर भी जुड़ेगा। इंटर्नशिप समाप्त होने पर उन्हें सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। इंटर्नशिप से छात्रों को डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई समाप्त होने पर सीधे नौकरी मिलने की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें : सरकारी नौकरी का लालच : चपरासी के 368 पदों के लिए 23 लाख आवेदन, ढाई लाख इंजीनियर्स भी शामिल 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed