फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC Chairman M Jagadesh Kumar tweets clarification stating about adopting CUET by Universities

CUET 2022: यूजीसी अध्यक्ष प्रो कुमार ने सीयूईटी को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण, जानिए क्या खास?

Mon, 04 Apr 2022 08:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 08:05 PM IST
सार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से सीयूईटी  (CUET) को लेकर एक स्पष्टीकरण जारी किया गया है। यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
UGC Chairman M Jagadesh Kumar tweets clarification stating about adopting CUET by Universities
यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से सीयूईटी  (CUET) को लेकर एक स्पष्टीकरण जारी किया गया है। यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रो कुमार ने सोमवार, चार अप्रैल को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि जब भी कोई विश्वविद्यालय स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी (CUET) दाखिला प्रक्रिया को अपनाना चाहता है, तो उसे केवल एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) की वेबसाइट पर पंजीकरण करने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन


 

न कोई फीस और न ही एमओयू 

यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सीयूईटी प्रक्रिया से जुड़ने के लिए किसी भी विश्वविद्यालय को एनटीए या यूजीसी को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होता। इतना ही नहीं उन्हें एनटीए या यूजीसी के साथ कोई समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता भी नहीं यानी कोई एमओयू नहीं करना पड़ेगा।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Image

विज्ञापन

सीयूईटी से जुड़ने के लिए यहां कर सकते हैं पंजीयन

यूजीसी चेयरमैन ने कहा कि जब छात्र प्रवेश के दौरान अपने सीयूईटी स्कोर यूनिवर्सिटी में जमा करेंगे तो विश्वविद्यालय इन अंकों को एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा से मिलान कर सत्यापित कर सकते हैं। एनटीए की ओर से डाटा उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। सीयूईटी से जुड़ने के लिए विश्वविद्यालय सीधे एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in/cuetexam पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। 
 

कर्नाटक के 25 राज्य विश्वविद्यालय भी होंगे शामिल

वहीं, इससे पहले प्रोफेसर कुमार ने ट्वीट कर बताया था कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के बारे में चर्चा करने के लिए उन्होंने सोमवार को ही कर्नाटक के 25 राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की है। प्रो कुमार ने बताया कि कुलपतियों ने सीयूईटी की शुरुआत का समर्थन किया है और बीए, बीएससी, बीकॉम और इसी तरह के कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी का उपयोग करने पर सहमत भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed