फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC bars Narsee Monjee Institute of Management Studies from offering distance learning, online courses

UGC bars Narsee Monjee: यूजीसी ने नरसी मोनजी पर कसी नकेल, दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों पर लगाई रोक

Tue, 18 Apr 2023 08:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 18 Apr 2023 08:45 PM IST
सार

UGC bars Narsee Monjee: यूजीसी ने मानदंडों के घोर उल्लंघन के कारण प्रसिद्ध बिजनेस स्कूल नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस) को दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन कार्यक्रमों की पेशकश करने से रोक दिया है।

विज्ञापन
UGC bars Narsee Monjee Institute of Management Studies from offering distance learning, online courses
NMIMS- Narsee Monjee Institute of Management Studies - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC bars Narsee Monjee: यूजीसी ने मानदंडों के घोर उल्लंघन के कारण प्रसिद्ध बिजनेस स्कूल नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस) को दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन कार्यक्रमों की पेशकश करने से रोक दिया है।

विज्ञापन

एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भी संभावित छात्रों को संस्थान द्वारा प्रस्तावित किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के प्रति आगाह किया है। 1981 में स्थापित, संस्थान को 2003 में विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था।

विज्ञापन

यूजीसी सचिव मनीष जोशी ने कहा कि नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS), महाराष्ट्र ने UGC के नियमों का पालन नहीं किया है और सेंटर फॉर इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस (CIQA), सेल्फ लर्निंग मटीरियल की गुणवत्ता और ई-लर्निंग मटीरियल (ई-एलएम), सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन लर्निंग के कामकाज के संबंध में नियमों का घोर उल्लंघन किया है।
 

उन्होंने कहा, संस्थान यूजीसी द्वारा घोषित शुल्क वापसी नीति का पालन नहीं कर रहा था और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन कार्यक्रमों की पेशकश में विभिन्न हितधारकों से एचईआई (उच्च शिक्षा संस्थान) के खिलाफ लगातार कई शिकायतें मिल रही थीं।
 

विज्ञापन

जोशी ने बताया कि अब तक आयोग ने संस्थान को जनवरी-फरवरी 2023, जुलाई-अगस्त 2023 और जनवरी-फरवरी 2024 शैक्षणिक सत्र के लिए ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रम की पेशकश करने से रोकने का फैसला किया है।
 

उन्होंने कहा कि जुलाई-अगस्त 2024 से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र के लिए केवल यूजीसी द्वारा निरीक्षण या वेबसाइट पर जाने और यूजीसी से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने के बाद ही ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों की पेशकश करने की अनुमति दी जा सकती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed