Cyber Security Course: यूजीसी का निर्देश- विश्वविद्यालय, कॉलेजों में शुरू करें साइबर सुरक्षा पाठ्यक्रम
Cyber Security Course: विश्वविद्यालयों में यूजी और पीजी स्तर पर साइबर सुरक्षा पाठ्यक्रम के लागू होने से लोग अधिक जागरूक, उत्तरदायी और जिम्मेदार नागरिक बन सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर अपराध हमारे समाज में दिन प्रति दिन पैर पसारते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी के साथ साइबर ठगी के मामले सामने आते हैं। साइबर ठगी से लोगों को बचाने रके लिए यूजीसी ने विश्वविद्यालयों और उनसे जुड़े कॉलेजों को यूजी और पीजी पाठ्यक्रम में साइबर सिक्योरिटी विषय को लागू करने के लिए कहा है। यूजीसी के एक बयान के अनुसार साइबर सुरक्षा पाठ्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अधिक जागरूक, उत्तरदायी और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाना है।
यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कॉलेजों के प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि “साइबर सुरक्षा के महत्व को देखते हुए और एचईआई के बीच साइबर क्राइम से बचाव के प्रचार के लिए सभी विश्वविद्यालयों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे साइबर सिक्योरिटी के पाठ्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाएं। साइबर फ्रॉड से लोगों की मेहनत की कमाई ठग बड़ी आसानी से एक झटके में उड़ा देते हैं। जिससे लोगों को जागरूक करने की बहुत जरूरत है।
साइबर ठगी से जागरूक करना लक्ष्य
इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य अधिक जागरूकता फैलाना, उत्तरदायी और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाना है। इसके साथ ही लोगों को साइबर ठगों से सावधान रहने के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
यूजीसी साइबर सुरक्षा पाठ्यक्रम
यूजीसी कार्यक्रमों के लिए यूजीसी साइबर सुरक्षा पाठ्यक्रम में साइबर सुरक्षा का परिचय, साइबर अपराध और साइबर कानून, सोशल मीडिया अवलोकन और सुरक्षा, ई-कॉमर्स और डिजिटल भुगतान, डिजिटल उपकरण सुरक्षा, साइबर सुरक्षा के लिए उपकरण और तकनीक आदि शामिल हैं।
कमेंट
कमेंट X