फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UCO Bank Recruitment 2024: Apply Online for 544 Apprenticeship Vacancies, read more details

UCO Bank Recruitment 2024: यूको बैंक में अपरेंटिस के 500+ पदों पर निकली भर्ती, अभी करें आवेदन; ये रहा लिंक

Sat, 06 Jul 2024 09:30 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 06 Jul 2024 09:30 AM IST
सार

UCO Bank Recruitment 2024: यूको बैंक ने अपरेंटिस के 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UCO Bank Recruitment 2024: Apply Online for 544 Apprenticeship Vacancies, read more details
UCO Bank Recruitment 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

UCO Bank Recruitment 2024: यूको बैंक ने अपरेंटिस पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ucobank.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई, 2024 है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य भारत के सभी राज्यों में कुल 544 पदों को भरना है। प्रशिक्षुता की अवधि 1 वर्ष होगी।

विज्ञापन

श्रेणीवार रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से अनारश्रित श्रेणी के उम्मीदवारों के 278, अन्य पिछड़ा वर्ग के- 106, ईडब्ल्यूएस के- 41, अनुसूचित जाति के- 82 और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों कुल- 37 पदों को भरा जाएगा।

योग्यताएं
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत सरकार या उसके नियामक निकायों द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड


शैक्षणिक योग्यता- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत सरकार या उसके नियामक निकायों द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा- अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदावारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, अपरेंटिस नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

राज्यवार रिक्ति विवरण
  • अंडमान और निकोबार -1
  • आंध्र प्रदेश - 7
  • अरुणाचल प्रदेश - 1
  • असम - 24
  • बिहार - 39
  • चंडीगढ़ - 4
  • छत्तीसगढ - 10
  • दादरा नगर हवेली - 1
  • दमन और दीव - 2
  • गोवा - 1
  • गुजरात - 18
  • हरयाणा - 14
  • हिमाचल प्रदेश - 27
  • जम्मू और कश्मीर - 3
  • झारखंड - 12
  • कर्नाटक - 11
  • केरल - 9
  • लक्षद्वीप - 1
  • मध्य प्रदेश - 28
  • महाराष्ट्र - 31
  • मणिपुर - 2
  • मेघालय - 1
  • मिजोरम - 1
  • नगालैंड - 1
  • नई दिल्ली - 13
  • ओडिशा- 44
  • पांडिचेरी- 2
  • पंजाब- 24
  • राजस्थान - 39
  • सिक्किम- 1
  • तमिलनाडु - 20
  • तेलंगाना - 8
  • त्रिपुरा - 4
  • उतार प्रदेश - 47
  • उत्तराखंड - 8
  • पश्चिम बंगाल - 85

अप्रेंटिसशिप वेतन 
चयनित उम्मीदवारों को 15000 रुपये का मासिक वजीफा मिलेगा, जिसमें से यूको बैंक मासिक आधार पर प्रशिक्षुओं के खाते में 10,500 रुपये का भुगतान करेगा। मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार, 4500 रुपये के वजीफे का सरकारी हिस्सा सीधे डीबीटी मोड के माध्यम से प्रशिक्षु बैंक खाते में जमा किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

किसी विशेष राज्य में प्रशिक्षण सीटों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उस राज्य की स्थानीय भाषाओं में से किसी एक में कुशल (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) होना चाहिए। चयन प्रक्रिया के भाग के रूप में निर्दिष्ट स्थानीय भाषा के ज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान आयोजित किया जाएगा।

जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने में विफल रहेंगे, उन्हें प्रशिक्षु के रूप में शामिल नहीं किया जाएगा। जो उम्मीदवार 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट या स्थानीय भाषा का अध्ययन करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे, उन्हें भाषा परीक्षण से गुजरने की आवश्यकता नहीं होगी।

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ucobank2024.com पर जाएं।   
  • होमपेज पर उपलब्ध UCO Bank Apprentice Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।    
  • अपना रजिस्ट्रेशन और आवेदन पत्र पूरा भरें।
  • अब मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • अंत में आवेदन पत्र की एक कॉपी जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed