UCEED 2022: यूसीईईडी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई, आईआईटी बॉम्बे के जिम्मे है परीक्षा
UCEED 2022 Application Registration Starts: अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) के माध्यम से IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT हैदराबाद और IIITDM जबलपुर में बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) कार्यक्रमों में प्रवेश किया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों - uceed.iitb.ac.in/2022/ और uceed.iitb.ac.in के जरिये डिजाइन पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEED 2022) और Undergraduate Common Entrance Examination for Design (UCEED) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईआईटी बॉम्बे की ओर से इसके लिए आधिकारिक सूचना पुस्तिका इंफोर्मेशन ब्रोशर भी जारी कर दिया गया है।
IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT हैदराबाद और IIITDM जबलपुर में बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) कार्यक्रमों में प्रवेश अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) के माध्यम से किया जाता है। जिन छात्रों ने 2021 में 12वीं कक्षा (या समकक्ष) उत्तीर्ण की है, या 2022 में किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान, वाणिज्य, या कला और मानविकी) में उपस्थित हो रहे हैं, वे यूसीईईडी 2022 के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। संबंधित परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के बाद, छात्रों को पाठ्यक्रम के लिए अपने अंतिम चयन के लिए साक्षात्कार सहित अन्य मूल्यांकन दौर के लिए उपस्थित होना होता है।
यह रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और अहम तिथियां
UCEED ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर खुद को पंजीकृत कराने के लिए आवेदकों को अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे ई-मेल आईडी, वैध मोबाइल नंबर भरना होगा। UCEED 2022 दोनों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नियमित शुल्क के साथ 10 अक्तूबर और विलंब शुल्क के साथ 17 अक्तूबर है।
ऐसे करें UCEED 2022 के लिए आवेदन
- uceed.iitb.ac.in या uceed.iitb.ac.in/2022/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर प्रदर्शित पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण पूरा करने के लिए ईमेल आईडी दर्ज करें।
- आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- पूछे गए विवरण के साथ फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- उल्लेखित गेट-वे के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
भविष्य उपयोग के लिए आवेदन - पत्र डाउनलोड करें
छात्र अपनी पात्रता मानदंड की जांच के बाद यूसीईईडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। UCEED 2022 के लिए बुनियादी पात्रता मानदंडों में से एक यह है कि आवेदकों को कक्षा 12वीं की परीक्षा या किसी अन्य समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। यूसीईईडी 2022 के लिए आवेदकों को न्यूनतम तीन साल की डिग्री या डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिग्री प्रोग्राम पूरा करना होगा। पूर्ण पात्रता मानदंड आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराए गए हैं।
कमेंट
कमेंट X