फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UBSE UK Board Class 10th Result Out: Uttarakhand Board Matric High School Result Marksheet Toppers List

UK Board 10th Result Out: हाईस्कूल के नतीजे घोषित, 90.77 फीसदी छात्र पास; कमल और जतिन ने किया टॉप

Sat, 19 Apr 2025 01:54 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 19 Apr 2025 01:54 PM IST
सार

UBSE Uttarakhand Board 10th Result 2025 Out : उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE), रामनगर, नैनीताल कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम कि घोषणा कर दी है। इस वर्ष हाईस्कूल में कुल  90.77 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। 
 

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र सबसे पहले परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें । 


12वीं के छात्र यहां रिजल्ट देखें

विज्ञापन
UBSE UK Board Class 10th Result Out: Uttarakhand Board Matric High School Result Marksheet Toppers List
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

यूके बोर्ड 10वीं का परिणाम 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी उत्तराखंड बोर्ड के सभापति डॉ मुकुल कुमार सती ने दी हैं।
विज्ञापन

UK Board Result 2025: 11 मार्च को खत्म हुई थी परीक्षा

उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 21 फरवरी को हुई। कक्षा 10वीं  की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

UK Board Result 2025: अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे परिणाम

नतीजों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही आपको यहां अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे:
  • सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results
  • इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

UK Board Result: ऐसे हुआ रिजल्ट तैयार

विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस बार यूके बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने के लिए ओएमआर सीट के स्थान पर डाटा पंचिंग की प्रक्रिया अपनाई गई है। इस नई प्रक्रिया से रिजल्ट तैयार करने में काफी तेजी आई है।
 

UBSE UK Board Result 2025: रिजल्ट में क्या विवरण उल्लिखित होते हैं?

  • रोल नंबर (Roll Number)
  • रोल कोड (Roll Code)
  • पिता का नाम (Fathers Name)
  • माता का नाम (Mothers Name)
  • विषय का नाम (Subject Name)
  • सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक (Marks In Theory)
  • प्रैक्टिकल में प्राप्तांक (Marks In Practical)
  • कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
  • कुल अंक (Total Marks)
  • रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
  • डिवीजन (Division)

UK Board 10th Topper List 2024: पिछले साल 10वीं में इन छात्रों ने किया टॉप

  • पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल में टॉप करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 500 में से 500 अंक हासिल कर 100.00 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
  • दूसरे स्थान पर रहे शिवम मलेथा जो रुद्रप्रयाग से हैं। उन्होंने 500 में से 498 अंक प्राप्त किए और लड़कों में टॉपर बने।
  • तीसरे स्थान पर पौड़ी के आयुष रहे, जिन्होंने 500 में से 495 अंक यानी 99% अंक हासिल किए थे।

UK Board Result 2025: पिछले साल इतना रहा पास प्रतिशत

उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 में कुल 89.14% छात्र सफल घोषित किए गए हैं। इस वर्ष की टॉपर रहीं पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से पूरे 500 अंक प्राप्त किए। वर्ष 2024 का परीक्षा परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है।

UK Board Result Class 10th 2025: कल 11 बजे आएंगे नतीजे

यूके बोर्ड 10वीं का परिणाम 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी उत्तराखंड बोर्ड के सभापति डॉ मुकुल कुमार सती ने दी हैं।

UK Board 10th Result 2025: यह दूसरी बार, जब अप्रैल में आ रहा रिजल्ट

विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस बार यूके बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने के लिए ओएमआर सीट के स्थान पर डाटा पंचिंग की प्रक्रिया अपनाई गई है। इस नई प्रक्रिया से रिजल्ट तैयार करने में काफी तेजी आई है। यह दूसरी बार है जब नतीजे अप्रैल में जारी किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष भी बोर्ड ने अप्रैल के अंत में नतीजे घोषित किए थे।
 

UK Board Class 10th Result 2025: परिणाम के बाद क्या?

परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपनी मूल अंक तालिका स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा में पास होने के लिए 33% अंक हासिल करने होंगे। हालांकि, एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्र पूरक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

UK Board 10th Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

उत्तराखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके अलावा, बोर्ड छात्र की कक्षा में उपस्थिति को भी पास होने की प्रक्रिया में ध्यान में रखता है। यानी केवल परीक्षा में उत्तीर्ण होना ही काफी नहीं है, बल्कि नियमित उपस्थिति भी जरूरी है।

UK Board 10th Result 2025: सुबह 11 बजे होगी नतीजों की घोषणा

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

UK Board Result 2025: अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे परिणाम

नतीजों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही आपको यहां अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे:
  • सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results
  • इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से उत्तराखंड बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UBSE UK Board 10th Result 2025: पिछले साल 30 अप्रैल को आया था रिजल्ट

पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का आयोजन 27 मार्च से 16 मार्च 2025 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया था। इस बार परीक्षा 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक किया गया और नतीजे 19 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।

UK Board Class 10th Result 2025: मार्कशीट में होंगे ये विवरण

कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, स्कूल कोड, मार्क्स और रिजल्ट स्टेट्स सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी होगी।

UK Board Class 10th Result 2025: 2,23,403 परीक्षार्थियों को परिणाम का इंतजार

प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. एसबी जोशी के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल के लिए 1,13,690 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सभी विद्यार्थियों का इंतजार कुछ ही घंटो में समाप्त होने वाला है। बोर्ड 11 बजे नतीजों की घोषणा कर देगा।



उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

UK Board 10th Result 2025: सुबह 11 बजे होगी नतीजों की घोषणा

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

UK Board 10th Result 2025: परिणाम में शामिल होंगे ये विवरण

यूके बोर्ड रिजल्ट 2025 पर उल्लिखित विवरण इस प्रकार हैं:

  • उम्मीदवार का नाम
  • अभ्यर्थी का रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • स्कूल के नाम
  • रोल नंबर
  • विषयवार अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • कुल स्कोर
  • डिवीजन
  • टिप्पणी

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स

जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे परीक्षा पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जून 2025 में उपलब्ध होगा।

UBSE Uttarakhand board result 2025: बस कुछ समय बाद जारी होगा रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के 1.13 लाख से अधिक छात्रों का आखिरकार आज इंतजार खत्म ही होने वाला है। बस कुछ समय बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।

UBSE Result: रिजल्ट देखने के लिए होगी रोल नंबर की जरूरत

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत होगी। इसलिए छात्रों को अपना एडमिट कार्ड अपने पास रखना चाहिए। ताकि रिजल्ट आने समय उन्हें आसानी हो। जैसे ही नतीजे घोषित होंगे छात्र यहां अपना रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

UK Board Matric Result 2025: चार अप्रैल तक हुआ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल 1,13,688 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी। 11 मार्च तक चली परीक्षाओं के बाद चार अप्रैल तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

UK Board Class 10th Result 2025: रिकॉर्ड समय में तैयार हुआ परिणाम

इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं का परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित किया जा रहा है। एक लाख 13 हजार से अधिक छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 4 अप्रैल को ही पूरा कर लिया गया था। रामनगर स्थित बोर्ड कार्यालय में डाटा पंचिंग प्रक्रिया के तेजी से संपन्न होने के कारण रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया में गति आई है, जिससे समय पर परिणाम जारी किया जा सका।

UK Board 10th Topper List: पिछले वर्ष 10वीं के टॉपर्स

पिछले वर्ष पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने हाईस्कूल में टॉप किया। प्रियांशी ने 500 में से 500 अंक हासिल किए और कुल 100.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। दूसरे नंबर पर रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा रहे, जिन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए। शिवम लड़कों में टॉपर थे। तीसरे नंबर पर पौड़ी के आयुष थे, जिन्होंने 500 में से 495 अंक (99%) हासिल किए।

Uttarakhand Board 10th Result 2025: ऑनलाइन पोर्टल पर आईडी डालकर देखें रिजल्ट

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने जानकारी दी है कि छात्र अपने परीक्षा परिणाम ऑनलाइन पोर्टल पर आईडी दर्ज करके देख सकते हैं। परिणाम जारी होने के लगभग आधे घंटे के भीतर यह स्कूल की आईडी पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिससे विद्यालय स्तर पर भी परिणाम की जांच की जा सकेगी।

UK 10th Result 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी नतीजों की घोषणा

उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट 30 अप्रैल को प्रात: 11 बजे रामनगर के बोर्ड सभागार में घोषित किया जाएगा।

Uttarakhand Board Class 10th Result: एक साथ जारी होंगे 10वीं-12वीं नतीजे

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे एक ही दिन जारी किए जा रहे हैं। दोनों की घोषणा की तारीख और समय एक ही है। रिजल्ट जारी होने पर दोनों कक्षाओं के छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट www.amarujala.com/results पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Uttarakhand Board 10th Result: पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

यूके बोर्ड परिणाम 2025 आज यानी शनिवार को जारी होगा और 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को योग्य घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में पास होना जरूरी है। जो छात्र उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक सुरक्षित नहीं कर पाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।

Uttarakhand Board Result 2025: जानें परिणाम के साथ क्या-क्या घोषित होगा?

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज यूके बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2025 में टॉपर्स के नाम भी जारी करेगा। परिणाम की घोषणा बोर्ड टॉपर्स के नाम, उनके कुल अंक और उनके द्वारा प्राप्त प्रतिशत का खुलासा करेगा।

 

Uttarakhand board 10th Result: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा के नतीजे घोषित

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिया हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों को एक साथ जारी किया गया है। दोनों कक्षाओं के छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट www.amarujala.com/results पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

UBSE Uttarakhand board 10th Result: बागेश्वर के कमल सिंह ने हाईस्कूल में किया टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह ने टॉप किया है। उन्होंने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है। 

UK Board Class 10th Result 2025: 10वीं में 90.77 फीसदी स्टूडेंट्स पास

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 90.77 फीसदी पास हुए हैं। लड़कों का पास फीसदी 88.20 और लड़कियों का 93.25 फीसदी रहा।

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स 

Uttarakhand Board 10th Result 2025: यहां देखें टॉपर्स की सूची

उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। इस वर्ष प्रथम स्थान संयुक्त रूप से दो छात्रों ने प्राप्त किया है। कमल सिंह चौहान (विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा, बागेश्वर) और जतिन जोशी (HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल) ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर 99.20% के साथ पहला स्थान साझा किया है। दूसरे स्थान पर रही कनकलता, जिन्होंने 495 अंक (99.00%) प्राप्त किए हैं। वह SVM IC, न्यू टिहरी (टिहरी गढ़वाल) की छात्रा हैं और लड़कियों की श्रेणी में भी प्रथम स्थान पर रहीं। तीसरा स्थान भी संयुक्त रूप से तीन छात्रों ने साझा किया है- दिव्यम (गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC, उत्तरकाशी), प्रिया (CAIC अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग) और दीपा जोशी (PP SVMIC, ननकमत्ता, ऊधम सिंह नगर)। इन सभी ने 494 अंक (98.80%) प्राप्त किए हैं।

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स 

Uttarakhand Board 10th Result 2025: पिछले चार सालों के परिणाम का विवरण

  • 2022: 77.47%
  • 2023: 85.17%
  • 2024: 89.14%
  • 2025: 90.77%

UK Board 10th Topper List 2025: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 के टॉपर्स

रैंक नाम विद्यालय का नाम जिला प्राप्त अंक (500 में से) प्रतिशत (%)
प्रथम (संयुक्त) कमल सिंह चौहान विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा बागेश्वर 496 99.20%
प्रथम (संयुक्त) जतिन जोशी HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, नैनीताल 496 99.20%
द्वितीय कनकलता SVM IC, न्यू टिहरी टिहरी गढ़वाल 495 99.00%
तृतीय (संयुक्त) दिव्यम गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC उत्तरकाशी 494 98.80%
तृतीय (संयुक्त) प्रिया CAIC, अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग 494 98.80%
तृतीय (संयुक्त) दीपा जोशी PP SVMIC, ननकमत्ता ऊधम सिंह नगर 494 98.80%

Uttarakhand board 10th Result: यहां क्लिक करके देखें परिणाम

Uttarakhand Board  10th Result 2025: 12 हजार से अधिक छात्रों को मिली डिस्टिंक्शन

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणामों में इस बार छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। कुल पास हुए छात्रों में से 12,439 छात्र (11.32%) ने सम्मान सहित (Distinction) अंक प्राप्त किए हैं। प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों की संख्या 30,681 (27.92%) रही, जबकि सबसे अधिक छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए, जिनकी संख्या 41,966 (38.19%) रही। इसके अलावा, 14,631 छात्र (13.31%) ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। 

UK Board Matric Result 2025: सीएम धामी ने छात्रों को दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है। 
 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जो छात्र इस बार सफल नहीं हुए हैं वे निराश न हों, असफलता अंत नहीं बल्कि एक नए संकल्प की शुरुआत है। आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ पुनः प्रयास करें।

Uttarakhand Board 10th Result 2025: ग्राफिक्स में देखें टॉपर लिस्ट

UBSE UK Board Class 10th Result Out: Uttarakhand Board Matric High School Result Marksheet Toppers List
टॉपर्स की सूची - फोटो : Amar Ujala Graphics
उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। इस वर्ष प्रथम स्थान संयुक्त रूप से दो छात्रों ने प्राप्त किया है। 

UK Board Result 2025 Class 10: चौथी रैंक पर 8 स्टूडेंट्स, देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा में रैंक 4 पर 8 छात्र-छात्राएं संयुक्त रूप से रहे हैं। इन सभी ने 492 में से 500 अंक (98.40%) प्राप्त किए हैं। नीचे इन छात्रों के नाम और उनके स्कूल की जानकारी दी गई है:
  • पीयूष रावत– गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर आईसी, उत्तरकाशी  
  • अरमान सिंह चंद– श्री राजेंद्र मेमोरियल अकादमी, बारकोट, उत्तरकाशी  
  • तमन्ना– एस.वी.एम.आई.सी.एस., चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी  
  • अजय बहुगुणा– न्यू सुमन व्याकरण आई.सी., बारकोट, उत्तरकाशी  
  • सृष्टि भट्ट– सी.ए.आई.सी., अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग  
  • श्रद्धा जोशी– विवेकानंद वी.एम.आई.सी., मंडलसेरा, बागेश्वर  
  • पंकज सिंह बिष्ट– राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, दौलतपुर, हल्द्वानी (नैनीताल)  
  • अंजलि अटवाल– पी.पी.एस.वी.एम.आई.सी., नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर

UK Board Class 10th Result 2025: चार छात्र-छात्राओं ने 5वीं रैंक पर बनाई जगह 

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में रैंक 5 पर चार स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है। इन सभी ने 491 में से 500 अंक (98.20%) प्राप्त किए हैं। नीचे रैंक 5 प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम और उनके स्कूल दिए गए हैं:
  • फलक– गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर आई.सी., उत्तरकाशी  
  • दीपिका– एस.वी.एम.आई.सी.एस., चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी  
  • आदित्य पुरोहित– गवर्नमेंट एम.आई.सी., थराली, चमोली  
  • विनय कुमार– आदर्श विद्या मंदिर, गुनियाला पोखरी, चमोली

UK board 10th Result: यहां क्लिक करके देखें परिणाम

UK Board 10th Result 2025: संतोषजनक रहा प्रदर्शन

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा के इस बार के परिणामों में छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। कुल उत्तीर्ण छात्रों में से 12,439 (11.32%) ने सम्मान सहित (Distinction) अंक प्राप्त किए, जबकि 30,681 छात्रों (27.92%) ने प्रथम श्रेणी में सफलता पाई।  

सबसे अधिक छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जिनकी संख्या 41,966 (38.19%) रही। इसके अलावा 14,631 छात्रों (13.31%) ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा पास की।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed