Delhi: अंबेडकर यूनिवर्सिटी के दो नए कैंपस बनेंगे, फंड का इंतजार; अगले वर्ष तक राशि जारी होने की उम्मीद
Ambedkar University: दिल्ली के धीरपुर व रोहिणी में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दो नए कैंपस बनेंगे। इन पर लगभग 2306,58 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। फंड जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विस्तार
Dr. B.R. Ambedkar University Delhi: दिल्ली के धीरपुर व रोहिणी में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दो नए कैंपस बनेंगे। कैंपस तैयार करने के लिए दोनों स्थानों पर जमीन का आवंटन काफी पहले हो चुका है। अब इनके निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए विवि को फंड मिलने का इंतजार है। विवि को उम्मीद है कि अगले साल तक निर्माण कार्य के लिए राशि जारी कर दी जाएगी। इन दोनों कैंपस के बनने के बाद ह्यूमेनिटीज कोर्सेज के करीब 20 हजार से अधिक छात्रों को दाखिला मिल सकेगा।
2306,58 करोड़ की लागत से बनेंगे कैंपस
दिल्ली सरकार की अंबेडकर यूनिवर्सिटी के दो नए कैंपस (धीरपुर व रोहिणी) में तैयार होने हैं। इन पर लगभग 2306,58 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को काफी पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। अंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो अनु सिंह लाठर ने बताया कि दोनों कैंपस के निर्माण के लिए जमीन काफी पहले मिल चुकी है।
एक कैंपस रोहिणी सेक्टर-3 में 90.5 एकड़ और दूसरा धीरपुर में 49.5 एकड़ में बनेगा। कैंपस तैयार करने के लिए डिजाइन बनाया जा चुका है। इसके लिए संबंधित एजेंसियों से अनुमति मिल चुकी है। अब बस इनके निर्माण के लिए राशि मिलने का इंतजार है।
फंड जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह कैंपस आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे और इनके बनने के बाद यहां ज्यादा छात्रों को दाखिला मिल सकेगा। मालूम हो कि अभी अंबेडकर विश्वविद्यालय का कश्मीरी गेट में एक कैंपस है। जबकि कर्मपुरा, कश्मीरी गेट, व लोदी रोड, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में विभिन्न स्कूल (विभाग) चलते हैं।
कमेंट
कमेंट X