{"_id":"676943db259e3bd48c0a1be4","slug":"turned-dreams-of-people-into-source-of-income-priyanka-slams-govt-over-gst-on-exam-forms-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Govt Exam: प्रियंका ने परीक्षा फॉर्म पर जीएसटी को लेकर उठाया सवाल, बोली- लोगों के सपनों को बनाया आय का स्रोत","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Govt Exam: प्रियंका ने परीक्षा फॉर्म पर जीएसटी को लेकर उठाया सवाल, बोली- लोगों के सपनों को बनाया आय का स्रोत
Mon, 23 Dec 2024 04:35 PM IST
शाहीन परवीन
New Delhi
New Delhi
Published by: शाहीन परवीन
Updated Mon, 23 Dec 2024 04:35 PM IST
सार
Government Exam 2024: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने परीक्षा फॉर्म पर जीएसटी लगाने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की है। राजनेता ने कहा कि सत्ता में बैठी सरकार ने उन भारतीय माता-पिता को निराश किया है, जिन्होंने अपने बच्चों की परीक्षा के लिए एक-एक पैसा बचाया और उसे अपनी जेब भरने के लिए आय का स्रोत बना लिया।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Government Exam: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने परीक्षा फॉर्म पर जीएसटी लगाने को लेकर सोमवार को भाजपा पर हमला बोला और कहा कि सरकार ने उन अभिभावकों के सपनों को आय का स्रोत बना दिया है, जिन्होंने अपने बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए पाई-पाई बचायी थी।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव ने कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट, सुल्तानपुर का एक परीक्षा फॉर्म साझा किया, जिसमें दिखाया गया था कि वहां 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने एक्स पर हिंदी में लिखे पोस्ट में कहा, "भाजपा युवाओं को नौकरी तो नहीं दे सकती, लेकिन परीक्षा फॉर्म पर 18% फीसदी जीएसटी लगाकर जख्मों पर नमक जरूर छिड़क रही है। अग्निवीर समेत हर सरकारी नौकरी के फॉर्म पर जीएसटी लगाया जा रहा है।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "फॉर्म भरने के बाद अगर सरकार की विफलता या भ्रष्टाचार के कारण पेपर लीक हो जाता है तो युवाओं का पैसा बर्बाद हो जाता है।"
प्रियंका गांधी ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाने और परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी जान कुर्बान कर देते हैं और एक-एक पैसा बचाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने उनके सपनों को आय का स्रोत बना दिया है।
कमेंट
कमेंट X