फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TSPSC Group 1 hall ticket 2023 released know how to download at tspsc.gov.in

TSPSC Group 1 Hall Ticket 2023: टीएसपीएससी ग्रुप 1 प्रारंभिक परीक्षा का हॉल टिकट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sun, 04 Jun 2023 06:10 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 04 Jun 2023 06:10 PM IST
सार

TSPSC Group 1 Exam: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने ग्रुप 1 प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
TSPSC Group 1 hall ticket 2023 released know how to download at tspsc.gov.in
Admit Card Released - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

TSPSC Group 1 Exam Hall Ticket: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने ग्रुप 1 प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर अपने लॉगइन क्रेडेंशियल्स के साथ टीएसपीएससी ग्रुप 1 हॉल टिकट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। तेलंगाना टीएसपीएससी ग्रुप 1 एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आईडी और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। 

विज्ञापन

टीएसपीएससी ग्रुप 1 प्रारंभिक परीक्षा 11 जून को तेलंगाना के सभी जिला केंद्रों में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। बता दें कि पिछले साल अक्तूबर में हुई ग्रुप 1 की प्रीलिम्स परीक्षा कथित पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दी गई थी। इसलिए 16/10/2022 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के लिए पहले जारी किए गए हॉल टिकट अब वैध नहीं हैं। उम्मीदवारों को नए हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर ग्रुप 1 हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।

  • अपनी TSPSC आईडी, जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।

  • टीएसपीएससी ग्रुप 1 हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा, डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन

तेलंगाना लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य ग्रुप- I सेवाओं के लिए कुल 503 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दौर पर आधारित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed