Telangana SSC Result: तेलंगाना बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 90 फीसदी रहा परिणाम
Telangana SSC Result: सरकारी परीक्षा निदेशालय (DGE), तेलंगाना ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TS SSC Result 2022 Declared: सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई), तेलंगाना ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। टीएस एसएससी का परिणाम गुरुवार, 30 जून को सुबह 11:30 बजे राज्य की शिक्षा मंत्री सबिता इंद्र रेड्डी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया।
करीब पांच लाख छात्र हुए थे शामिल
जो छात्र टीएस एसएससी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in या results.cgg.gov.in पर देख सकते हैं। टीएस एसएससी परीक्षा 2022 के लिए पांच लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए। छात्र अपने हॉल टिकट नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके तेलंगाना बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 को देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
तेलंगाना बोर्ड 4,53,201 ने पास की परीक्षा
तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, हैदराबाद ने 23 मई से 01 जून 2022 तक राज्य भर के 2,861 परीक्षा केंद्रों में टीएस एसएससी यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की थी। इस साल 5,03,579 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 4,53,201 ने परीक्षा उत्तीर्ण की हे। परीक्षा का परिणाम कुल 90 फीसदी रहा है।
सप्लीमेंट्री परीक्षा 01 अगस्त से होगी
बोर्ड एक अगस्त, 2022 से टीएस सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करेगा, फेल होने वाले छात्रों को सप्ताह में दो बार विशेष कक्षाएं दी जाएंगी। बीते साल, 2020-21 में, डीजीई तेलंगाना ने कोविड-19 महामारी के कारण टीएस एसएससी परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया था। पिछले साल, TSBSE ने कक्षा 10वीं के सभी छात्रों के लिए वन टाइम विकल्प के रूप में उत्तीर्ण करने का निर्णय किया था।
इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रिजल्ट 28 को हुआ था जारी
इससे पहले, 28 जून को, तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन यानी TSBIE ने पहले और दूसरे वर्ष 2022 के परिणाम घोषित किए थे। प्रथम वर्ष यानी 11वीं के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 63.32 फीसदी रहा था, और इंटरमीडिएट दूसरे वर्ष के लिए यह छात्रों का 67.16 फीसदी रहा था।
कमेंट
कमेंट X