{"_id":"6ae96f68c7cc3d9df109571c","slug":"bsc-nursing-admission-2026-27-indian-nursing-council-agrees-to-reduce-cet-percentile-for-vacant-seats-2026-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएससी नर्सिंग में दाखिले का एक और मौका: कम पर्सेंटाइल पर भी भर सकेंगे खाली सीटें, जानें किसे मिलेगी राहत","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बीएससी नर्सिंग में दाखिले का एक और मौका: कम पर्सेंटाइल पर भी भर सकेंगे खाली सीटें, जानें किसे मिलेगी राहत
Tue, 03 Nov 2026 10:51 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:51 AM IST
सार
बीएससी नर्सिंग में दाखिले की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में खाली सीटें भरने के लिए प्रवेश परीक्षा की न्यूनतम पर्सेंटाइल घटाने पर सहमति दी है। इससे कम अंक वाले अभ्यर्थियों को भी दाखिले का अवसर मिल सकता है। हालांकि, प्रवेश परीक्षा देना अनिवार्य होगा। नई पर्सेंटाइल की जानकारी जल्द जारी होगी।
विज्ञापन
BSc Nursing Admission 2026-27
- फोटो : AI Generated
विस्तार
बीएससी नर्सिंग में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में खाली सीटें भरने के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) की न्यूनतम पर्सेंटाइल घटाने पर सहमति दे दी है। इससे उन अभ्यर्थियों को फायदा मिल सकता है, जो प्रवेश परीक्षा में जरूरी पर्सेंटाइल हासिल नहीं कर पाए थे। हालांकि, यह राहत केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगी, जिन्होंने इस सत्र की प्रवेश परीक्षा दी है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी है, उन्हें इस फैसले के आधार पर सीधे दाखिला नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों लिया गया यह फैसला?
इंडियन नर्सिंग काउंसिल के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों से बीएससी नर्सिंग की खाली सीटों को लेकर आवेदन मिले थे। राज्यों ने इन सीटों को भरने के लिए प्रवेश परीक्षा की न्यूनतम पर्सेंटाइल कम करने का अनुरोध किया था। इसके बाद काउंसिल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए न्यूनतम पर्सेंटाइल घटाने पर सहमति दी है। इस फैसले का मकसद खाली सीटों को भरने के साथ योग्य अभ्यर्थियों को दाखिले का अवसर देना है। इससे उन उम्मीदवारों को राहत मिल सकती है, जो परीक्षा में शामिल हुए थे, लेकिन तय पर्सेंटाइल से कुछ पीछे रह गए थे।
विज्ञापन
पहले कितनी थी पर्सेंटाइल की शर्त?
मौजूदा नियमों के तहत बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम पर्सेंटाइल तय की गई थी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50वीं पर्सेंटाइल जरूरी थी। सामान्य वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 45वीं पर्सेंटाइल रखी गई थी। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40वीं पर्सेंटाइल की शर्त थी। इन शर्तों को पूरा नहीं करने वाले उम्मीदवारों को दाखिले में परेशानी हो सकती थी। अब काउंसिल के फैसले से इन उम्मीदवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X