TS LAWCET 2023: लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम आज होगा जारी; जानें कब-कहां और कैसे देख पाएंगे नतीजे
TS LAWCET 2023: लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम आज होगा जारी; जानें कब-कहां और कैसे देख पाएंगे नतीजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
TS LAWCET 2023 Result to be out soon: तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) जल्द ही टीएस लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS LAWCET) और PG लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS PGLCET) 2023 का रिजल्ट जारी करेगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट lawcet.tsche.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। टीएस लॉ सीईटी 25 मई को उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद द्वारा TSCHE की ओर से आयोजित की गई थी।
शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए तेलंगाना के लॉ कॉलेजों में पाठ्यक्रम (PGLCET), नियमित पाठ्यक्रम (LAWCET) 3-वर्षीय / 5-वर्षीय एलएलबी और और 2-वर्षीय एलएलएम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। TS LAWCET में अंकों का योग्यता प्रतिशत 35% (यानी कुल 120 अंकों में से 42 अंक) हैं।
रैंकिंग के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए कोई न्यूनतम अर्हक अंक की बाध्यता नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट lawcet.tsche.ac.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
TS LAWCET 2023 Result डाउनलोड करने के चरण
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट lawcet.tsche.ac.in पर जाएं। -
इसके बाद होम पेज के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। -
अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। -
रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X