TBSE Board Exam: त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी, यहां देखें तिथियां
TBSE Board Exam Tripura: त्रिपुरा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. भाबतोष साहा ने बताया कि माध्यमिक यानी 10वीं कक्षा की परीक्षा इस साल छह मई को समाप्त होगी, जबकि इंटर यानी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं एक जून, 2022 को समाप्त होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीबीएसई यानी त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने टर्म-2 मैट्रिक परीक्षा के साथ-साथ इंटर परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। टीबीएसई कक्षा 10वीं की मैट्रिक परीक्षा 18 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी और कक्षा 12वीं की टर्म-2 की परीक्षा दो मई, 2022 से शुरू होंगी।
त्रिपुरा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. भाबतोष साहा ने आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से इसकी जानकारी दी थी। अध्यक्ष साहा ने बोर्ड को सूचित किया कि माध्यमिक यानी 10वीं कक्षा की परीक्षा इस साल छह मई को समाप्त होगी, जबकि इंटर यानी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं एक जून, 2022 को समाप्त होंगी।
बोर्ड अध्यक्ष साहा ने कहा कि कक्षा 10वीं की टर्म-2 परीक्षा 18 अप्रैल से 06 मई तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 12वीं टर्म-2 की परीक्षाएं दो मई से शुरू होकर एक जून तक चलेंगी। उन्होंने कहा कि दोनों कक्षाओं की बोर्ड टर्म 1 परीक्षा पिछले साल क्रमशः 15 और 16 दिसंबर, 2021 से आयोजित की गई थी।
साहा ने उम्मीद जताई कि जो छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए टर्म-1 परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे लगभग वे सभी टर्म-2 परीक्षाओं में भी भाग लेंगे। इनमें 28,000 से अधिक छात्रों के कक्षा 12वीं की परीक्षा में बैठने की उम्मीद है जबकि 43 हजार से अधिक छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया है।
उल्लेखनीय है कि टीबीएसई की ओर से टर्म-1 परीक्षाओं के परिणाम अभी तक जारी नहीं किए गए हैं और दूसरे टर्म की परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं। डॉ साहा ने बताया कि बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणाम द्वितीय सत्र के बाद घोषित किए जाएंगे। टीबीएसई ने पहले ही दोनों कक्षाओं के कुल पाठ्यक्रम का 30 फीसदी कम कर दिया है। परीक्षा शेष 70 फीसदी पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X