फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Today is the last day for the application of admission in five technical universities, registration will be done on the website of JACK Delhi

दिल्ली : पांच तकनीकी विश्वविद्यालय में दाखिले के आवेदन के लिए आज आखिरी दिन, जैक दिल्ली की वेबसाइट पर होगा पंजीकरण

Sun, 24 Oct 2021 05:26 AM IST
Kuldeep Singh एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 24 Oct 2021 05:26 AM IST
सार

यह उन छात्रों के लिए भी अच्छा मौका है जिन्हें इस बार आईआईटी में दाखिला नहीं मिल सका है, लेकिन जेईई मेंस में बेहतर रैंक है। तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए छात्र जैक दिल्ली की वेबसाइट पर पहुंच पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Today is the last day for the application of admission in five technical universities, registration will be done on the website of JACK Delhi
application - फोटो : concept photo

विस्तार

दिल्ली के पांच तकनीकी विश्वविद्यालय में दाखिले के आवेदन के लिए आज आखिरी दिन है। इसके बाद पहले राउंड की घोषणा 28 अक्तूबर को होगी और दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह उन छात्रों के लिए भी अच्छा मौका है जिन्हें इस बार आईआईटी में दाखिला नहीं मिल सका है, लेकिन जेईई मेंस में बेहतर रैंक है।            

विज्ञापन


जैक दिल्ली की वेबासाइट पर पहुंच कर सकते हैं आवेदन 
तकनीकी विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए छात्र जैक दिल्ली की वेबसाइट पर पहुंच पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके जरिए छात्रों के पास दिल्ली प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय(डीटीयू), इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन(आईजीडीटीयूडब्ल्यू), इंद्रप्रस्थ इंस्टिटयूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी(आईआईआईटी), नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी(एनएसयूटी) में दाखिले के अवसर रहेंगे।
विज्ञापन


कुल 6363 सीटों पर हैं दाखिले के अवसर, आर्किटेक्चर कोर्स के लिए मौका 
इस बार पांचवे विश्वविद्यालय के रूप में दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय(डीएसईयू) को भी जोड़ा गया है। ऐसे में छात्रों के पास कुल 6363 सीटों पर दाखिले के अवसर हैं। इससे पहले केवल चार विश्वविद्यालय ही जैक दिल्ली की काउंसलिंग में भाग लेते थे। हालांकि, इस बार भी दाखिले के लिए नोडल विश्वविद्यालय के रूप में डीटीयू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह राउंड की काउंसलिंग के तहत मिलेगा दाखिला
जैक दिल्ली के जरिए छात्रों को छह राउंड के जरिए दाखिला मिल सकेगा। हालांकि, एक अधिकारी के अनुसार सीटें कम होने पर काउंसलिंग के राउंड को बढ़ाया भी जा सकता है। इस कड़ी में पहला राउंड 28 अक्तूबर को जारी होगा, जिसके लिए 29 अक्तूबर से दो नवंबर तक आवंटित हुई सीट के लिए फीस जमा की जा सकेगी। फीस के तौर पर छात्रों को एक लाख 12 हजार रुपये का भुगतान करना है। फीस भुगतान करने पर छात्रों की सीट सुनिश्चित हो जाएगी। इसके लिए अंतिम तिथि तीन नवंबर है। 

दूसरे राउंड से पंजीकरण के साथ विकल्प बदलने का भी रहेगा अवसर
दाखिले के लिए दूसरी राउंड की घोषणा पांच नवंबर को होगी।इस राउंड से छात्र नया पंजीकरण कराने के साथ विकल्प भी बदल सकते हैं। हालांकि, छात्रों को यह पहले सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें किस विश्विद्यालय में उनका पसंदीदा कोर्स मिल रहा है या नहीं। इसके बाद नौ नवंबर तक दूसरी राउंड का परिणाम आ जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्र 10 से लेकर 15 नवंबर तक फीस जमा करा सकते हैं। वहीं,  तीसरे राउंड की घोषणा 17 नवंबर, चौथे राउंड की घोषणा 29 नवंबर, पांचवे राउंड की घोषणा 10 दिसंबर व छठे राउंड की घोषणा 15 दिसंबर को होगी।  


आर्किटेक्चर कोर्स के लिए भी अवसर
जैक दिल्ली के जरिए छात्रों के पास दिल्ली से आर्किटेक्चर कोर्स करने का भी बेहतर अवसर है। इस कड़ी में छात्र आईजीडीटीडब्ल्यूए व एनएनसयूटी से आर्किटेक्चर कोर्स कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों के पास नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर(नाटा) का स्कोर होना अनिवार्य है। इस साल एनएसयूटी को भी आर्किटेक्चर कोर्स के लिए काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर से मंजूरी मिल गई है। ऐसे में छात्रों के पास दाखिले के बेहतर अवसर रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed