Google Doodle: जानें चेचक का टीका बनाने वाले मिचियाकी ताकाहाशी के बारे में, जिन्हें समर्पित है आज गूगल का डूडल
Google Doodle: मिचियाकी ताकाहाशी साल 1928 में हुआ था। उन्होंने अपनी मेडिकल की डिग्री ओसाका विश्वविद्यालय से ली थी। इसके बाद वह साल 1959 में रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर माइक्रोबियल डिजीज गएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गूगल हमेशा ही विभिन्न क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को डूडल आर्ट के माध्यम से सम्मान देता है। आज का डूडल भी इसी तरह कुछ खास है। गूगल का डूडल आज चेचक (चिकनपॉक्स) के टीके की खोज करने वाले डॉक्टर मिचियाकी ताकाहाशी के जन्मदिवस को समर्पित है। जापान के वायरोलॉजिस्ट ताकाहाशी ने चिकनपॉक्स के खिलाफ काम करने वाली पहली वैक्सीन (टीके) की खोज की थी। इस टीके के कारण दुनियाभर में चिकनपॉक्स और इसके संक्रमण को रोकने में मदद मिली है। करोड़ों बच्चों को इस टीके की डोज लगाई गई है।
मिचियाकी ताकाहाशी साल 1928 में हुआ था। उन्होंने अपनी मेडिकल की डिग्री ओसाका विश्वविद्यालय से ली थी। इसके बाद वह साल 1959 में रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर माइक्रोबियल डिजीज गएं। उन्होंने यहां खसरा और पोलियो के वायरस पर अध्ययन किया और इसके बाद 1963 में अमेरिका के बायलर कॉलेज में एक शोध फेलोशिप स्वीकार की। इसी दौरान उनके बेटे को चेचक हो गया। इस घटना ने ताकाहाशी को इस वायरस के टीके की खोज करने को प्रेरित किया।
वैरिसेला वैक्सीन का निर्माण
ताकाहाशी ने पशुओं और मानव ऊतक में कमजोर चेचक के वायरस पर शोध करते हुए वैरिसेला वैक्सीन विकसित की। शोध के दैरान यह टीका वायरस पर अत्यंत प्रभावी साबित हुआ। इसके बाद साल 1986 में रिसर्च फाउंडेशन फॉर माइक्रोबियल डिजीज ने जापान में वैरिसेला वैक्सीन के वितरण को शुरू किया। यह वैक्सीन डब्लूएचओ द्वारा मान्यता प्राप्त एकमात्र वैक्सीन थी। कुछ सालों बाद ताकाहाशी को ओसाका विश्वविद्यालय के माइक्रोबियल डिजीज स्टडी ग्रुप के निदेशक के रूप में नियुक्ति दी गई। वह अपने रिटायरमेंट तक इस पद पर बने रहें।
इस डूडल को जापान के ही कलाकार तात्सुरो किउची ने बनाया है। उन्होंने इसके पीछे अपने विचार साझा करते हुए बताया कि वह यह बात समझने में सक्षम हैं कि टीके (वैक्सीन) किसी संक्रामक बीमारी को रोक सकते हैं और पूरी दुनिया को बदल सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X