फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TISSNET Result 2021 to be declared today at tiss.edu here's how to check

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज: आज जारी होगा रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

Thu, 25 Mar 2021 10:56 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 25 Mar 2021 10:56 AM IST
सार

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज आज नेशनल एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी करेगा।
यह परीक्षा 20 फरवरी को आयोजित हुई थी।

विज्ञापन
TISSNET Result 2021 to be declared today at tiss.edu here's how to check
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) 25 मार्च यानी आज नेशनल एंट्रेंस टेस्ट (TISSNET 2021) का रिजल्ट जारी करेगा। TISSNET 2021 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। यह परीक्षा 20 फरवरी को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जेईई मेन रिजल्ट 2021 : काव्या चोपड़ा ने रचा इतिहास, 300/300 अंक हासिल करने वाली पहली महिला 
विज्ञापन


रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  tiss.edu पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।  TISSNET 2021 परीक्षा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में एमए प्रोग्राम में दाखिले के लिए होती है। TISSNET परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी प्रोग्राम एप्टीट्यूड टेस्ट (TISSPAT) और ओपीआई (ऑनलाइन पर्सनल इंटरव्यू) देते हैं। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में एमए प्रोग्राम 17 स्कूल और दो केंद्रों पर कराया जाता है। एमए प्रोग्राम मुंबई, तुलजापुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, एमजीएएचडी नागालैंड और चेन्नई परिसरों में  कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-शिक्षा: सीबीएसई ने एनसीईआरटी के सहयोग से तैयार की कॉमिक बुक


ऐसे डाउनलोड करें TISSNET 2021  रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट admissions.tiss.edu है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट जारी होने के बाद ही डाउनलोड होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed