{"_id":"63e375630802994e8b026329","slug":"three-students-were-injured-after-the-ceiling-plaster-fell-in-visakhapatnam-primary-school-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: विशाखापत्तनम के प्राथमिक विद्यालय में छत का प्लास्टर गिरा, तीन छात्र घायल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Andhra Pradesh: विशाखापत्तनम के प्राथमिक विद्यालय में छत का प्लास्टर गिरा, तीन छात्र घायल
Wed, 08 Feb 2023 03:42 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 08 Feb 2023 03:42 PM IST
सार
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, प्राथमिक स्कूल के तीन विद्यार्थी मंगलवार को अपनी कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से घायल हो गए।
विज्ञापन
ceiling plaster fell in Visakhapatnam
- फोटो : @ANI
विस्तार
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, प्राथमिक स्कूल के तीन विद्यार्थी मंगलवार को अपनी कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से घायल हो गए। दुर्घटना विशाखापत्तनम जिले के पद्मनाभम मंडल के अरकुनीपलेम प्राथमिक विद्यालय में हुई थी।
विज्ञापन
हाल ही में मरम्मत किए जाने के बावजूद, स्कूल की छत का प्लास्टर कक्षा के समय के दौरान गिर गया, जिससे तीन नाबालिग लड़कियां घायल हो गईं। पद्मनाभम पुलिस ने कहा कि छात्रों में से एक, टी वेदश्री, जिसे सिर में मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
सभी छात्राओं को इलाज के लिए पास के विजयनगरम सरकारी अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने कहा कि टी वेदश्री के अलावा अन्य दो छात्रों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Visakhapatnam | Three students were injured after the ceiling plaster fell on students in the classroom of Archakunipalem Primary School in Padmanabham Mandal yesterday. The injured students were admitted to Vizianagaram Government Hospital. pic.twitter.com/YZCFqoDYq5
— ANI (@ANI) February 8, 2023
कमेंट
कमेंट X