फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Thousand seats remained vacant in various iit and nit from last 2 years,information gave by education minister

Budget Session 2022: विभिन्न आईआईटी और एनआईटी में दो साल से हजारों सीटें रिक्त, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Wed, 09 Feb 2022 11:46 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 11:46 PM IST
सार

डेटा के अनुसार साल 2020-21 में आईआईटी में 5,484 सीटें रिक्त थीं। इनमें 476 सीटें स्नातक (बीटेक) पाठ्यक्रमों की थीं। वहीं, 3,229 सीटें स्नातकोत्तर और 1,779 सीटें पीएचडी पाठ्यक्रमों में खाली थी। 

विज्ञापन
Thousand seats remained vacant in various iit and nit from last 2 years,information gave by education minister
Indian Institute Of Technology - फोटो : Social Media

विस्तार

बीते दो साल से देश के विभिन्न प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में करीब 10 हजार सीटें रिक्त हैं। वहीं, एनआईटी में 8700 सीटें रिक्त पड़ी हैं। यह सीटें संस्थान के विभिन्न विभागों में हैं। इस बात की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखित रूप में राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी।

विज्ञापन


डेटा के अनुसार साल 2020-21 में आईआईटी में 5,484 सीटें रिक्त थीं। इनमें 476 सीटें स्नातक (बीटेक) पाठ्यक्रमों की थीं। वहीं, 3,229 सीटें स्नातकोत्तर और 1,779 सीटें पीएचडी पाठ्यक्रमों में खाली थी। साल 2021-22 में आईआईटी में रिक्त सीटों की संख्या 5,296 थी, जो पिछले साल से कम थी। इनमें 361 सीटें बीटेक, 3,083 स्नातकोत्तर और 1,852 सीटें पीएचडी पाठ्यक्रम की थी। 
विज्ञापन


एनआईटी में इस साल रिक्त सीटें बढ़ी
डेटा के अनुसार विभिन्न एनआईटी में साल 2020-2021 में 3,741 सीटें रिक्त थी। साल 2021-2022 में यह आकड़ा बढ़कर  5,012 हो गया था। इनमें सबसे ज्यादा 2,487 सीटें (2020-2021) स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में थी। वहीं, साल 2021-2022 में यह आंकड़ा बढ़कर 3,313 हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed