फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   The reign of Jawahar Navodaya Vidyalayas continues in CBSE Results

CBSE Results: जवाहर नवोदय विद्यालयों की बादशाहत बरकरार, 16 रीजन में इन स्कूलों ने हासिल किया टॉप स्थान

Sat, 13 May 2023 05:40 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 13 May 2023 05:40 AM IST
सार

नतीजों में सेंट्रल तिब्बतन स्कूलों ने दूसरा स्थान लेकर कमाल किया है। इन स्कूलों का रिजल्ट 96.77 फीसदी रहा। देशभर के नतीजों में बीते साल की तरह केंद्रीय विद्यालय तीसरे स्थान पर रहे। इन स्कूलों का पास प्रतिशत 92.51 फीसदी रहा।

विज्ञापन
The reign of Jawahar Navodaya Vidyalayas continues in CBSE Results
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई 12वीं कक्षा के नतीजों में जवाहर नवोदय स्कूल के बच्चों ने कमाल कर दिया है। बोर्ड के 16 रीजन में इन स्कूलों ने टॉप स्थान हासिल किया है। हालांकि, बीते साल के मुकाबले में रिजल्ट में थोड़ी गिरावट हुई है। बीते साल इन स्कूलों का पास प्रतिशत 98.93 था जो कि इस वर्ष लुढ़ककर 97.51 रह गया है। खास बात यह है कि मोटी फीस लेकर अच्छी पढ़ाई का दावा करने वाले निजी स्कूलों के पास प्रतिशत में 4.25 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन


नतीजों में सेंट्रल तिब्बतन स्कूलों ने दूसरा स्थान लेकर कमाल किया है। इन स्कूलों का रिजल्ट 96.77 फीसदी रहा। देशभर के नतीजों में बीते साल की तरह केंद्रीय विद्यालय तीसरे स्थान पर रहे। इन स्कूलों का पास प्रतिशत 92.51 फीसदी रहा। हालांकि, पास प्रतिशत बीते साल के मुकाबले गिरा है।  सीबीएसई की ओर से जारी परीक्षा परिणामों में विभिन्न श्रेणियों में जवाहर नवोदय विद्यालयों ने सभी स्कूलों में से सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


देशभर के नतीजों में चौथे स्थान पर निजी स्कूल रहे हैं। इन स्कूलों का पास प्रतिशत बीते साल के 92.20 फीसदी के मुकाबले में 85.95 फीसदी पर पहुंचा है। पांचवें स्थान पर देशभर के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल रहे। इस साल इन स्कूलों के पास प्रतिशत में गिरावट हुई है। बीते साल इनका पास प्रतिशत 94.81 फीसदी था जो इस साल गिरकर 87.17 पर पहुंच गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं का स्कूलों के अनुसार रिजल्ट
दसवीं के रिजल्ट में भी जवाहर नवोदय विद्यालयों ने कमाल जारी रखा है। इन स्कूलों का इस साल का रिजल्ट 99.14 फीसदी रहा। बीते साल के मुकाबले में यहां के रिजल्ट में मामूली गिरावट हुई है। बीते साल दसवीं के रिजल्ट में निजी स्कूल दूसरे स्थान पर थे जो इस साल 95.27 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरे स्थान पर 98 फीसदी के साथ केंद्रीय विद्यालय हैं। सेंट्रल तिब्बतन स्कूल 93.86 के साथ चौथे व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल 81.57 फीसदी के साथ पांचवें स्थान पर हैं। दसवीं के रिजल्ट में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट थोड़ा गिरा है। बीते साल सरकारी स्कूल पांचवीं पायदान पर थे जो लुढ़ककर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इन स्कूलों का रिजल्ट 80.38 फीसदी रहा है जो बीते साल 80.68 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed