{"_id":"60d976612b6bcd69a64dad42","slug":"the-hearing-of-the-supreme-court-on-the-petition-for-postponement-of-the-ca-examination-and-giving-opt-out-option-was-adjourned","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICAI CA Exam 2021: परीक्षा स्थगित करने और ऑप्ट आउट विकल्प देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAI CA Exam 2021: परीक्षा स्थगित करने और ऑप्ट आउट विकल्प देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली
Mon, 28 Jun 2021 12:44 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:44 PM IST
सार
- सर्वोच्च न्यायालय ने सीए परीक्षा स्थगित करने वाली याचिका पर सुनवाई कल यानी कि मंगलवार के लिए टाल दी है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : social media
विस्तार
सर्वोच्च न्यायालय ने सीए परीक्षा स्थगित करने वाली याचिका पर सुनवाई कल यानी कि मंगलवार के लिए टाल दी है। कोर्ट ने सीए की परीक्षा में ऑप्ट आउट का विकल्प देने की मांग वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट छात्रों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई मंगलवार के लिए टाल दी है। दरअसल, कोर्ट में सीए परीक्षा स्थगित करने और छात्रों को ऑप्ट-आउट विकल्प देने, छात्रों के अतिरिक्त प्रयास के लिए दिशा-निर्देश की मांग करने वाली याचिका डाली गई थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई: दिल्ली हाई कोर्ट का स्कूलों को निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इंकार
विज्ञापन
इन याचिकाओं में आईसीएआई सीए फाइनल, इंटर और फाउंडेशन परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या में वृद्धि की भी मांग की गई थी। कोर्ट ने इन याचिकाओं पर अब सुनवाई कल तक के लिए टाल दी है। यह याचिका अनुभा श्रीवास्तव सहाय ने डाली थी। इस याचिका पर जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस अनुराधा बोस की तीन जजों की बेंच को सुनवाई करनी थी, जिसे अब कल तक के लिए टाल दिया गया है। याचिका में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, आईसीएआई द्वारा जारी 5 जून की अधिसूचना को चुनौती दी गई थी जिसमें कहा गया था कि परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। इस याचिका में सीए परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि सीए फाइनल परीक्षा 2021 5 जुलाई से शुरू होगी और 19 जुलाई तक चलेगी। सीए इंटर परीक्षा 6 जुलाई से 20 जुलाई के बीच आयोजित होगी।
कमेंट
कमेंट X