फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   The Hans Foundation brings handbook for disabled people rights

दि हंस फाउंडेशन लेकर आया दिव्यांगों के अधिकारों की हैंडबुक 

Thu, 13 Sep 2018 03:42 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
The Hans Foundation brings handbook for disabled people rights
The Hans Foundation - फोटो : अमर उजाला

दि हंस फाउंडेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉक्टर जीवी राव, मेजर इयान कार्डोजो, CPEDPके चेयरमैन सोम मित्तल ने 19 जुलाई 2018 को हैंडबुक रिलीज की। हैंडबुक रिलीज करने के पीछे द हंस फाउंडेशन के दो अहम मकसद हैं। 

विज्ञापन

पहला- दिव्यांगों को दिव्यांग अधिकार अधिनियम -2016 की जानकारी हो और दूसरा लक्ष्य है कि विधेयक के हर चैप्टर को सरलता से बताना, जिससे कि वे इस जानकारी को अच्छे से समझकर इससे लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

 
दिव्यांग अधिकार अधिनियम -2016 (RPWD) बड़ा ही महत्वपूर्ण कदम है। देश में दिव्यांगों को अधिकार दिलाने के लिए चलाई जा रही मुहिम में यह एक उपलब्धि है।

कानून तो बन गया है, यह बड़ी बात है, लेकिन इससे भी ज्यादा अहम है इसका लागूहोना । किसी भी कानून का मकसद तभी हल हो सकता है जब उसके बारे में जागरूकता हो। इसी मकसद को पूरा करने के लिए स्वयं सेवी संगठन 'दि हंस फाउंडेशन' ने यह कदम उठाया है
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नेशनल सेंटर फॉर प्रमोशन ऑफ एम्प्लॉयमेंट फॉर डिस्एबल्ड पीपल (NCPEDP) के सहयोग से दि हंस फाउंडेशन ने एक हैंडबुक पब्लिश की है। इसमें दिव्यांग अधिकार अधिनियम -2016 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है, जिसकी मदद से दिव्यांगअपने अधिकारों के बारे में बेहद अहम जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं। 


हैंडबुक हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में प्रकाशित की गई है। हैंडबुक में दिव्यांग अधिकार अधिनियम -2016 से जुड़ी बातें बेहद सरल भाषा में लिखी गई हैं,जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचे। आने वाले समय में दि हंस फाउंडेशन रीजनल भाषाओं में भी हैंडबुक पब्लिश करेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed