सभी बोर्ड्स की परीक्षाएं खत्म होने के बाद ही पूरी होगी दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया
- दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 20 जून से अपनी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की, जो 4 जुलाई तक चलेगी
- सीबीएसई ने जुलाई के पहले दो हफ्ते में शेष परीक्षाएं आयोजित कराने को दी है जानकारी,
- दिल्ली सरकार और अभिभावक कर रहे विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह प्रक्रिया 4 जुलाई तक चलेगी। 12वीं के छात्र इसी समय दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रवेश प्रक्रिया के फॉर्म भर सकते हैं, इस समय अपने बोर्ड से प्राप्त रोल नंबर्स के आधार पर वे फॉर्म भर सकेंगे।
लेकिन बोर्ड रिजल्ट आने के बाद उन्हें इस प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा और उसमें अपनी मार्कशीट की पूरी जानकारी देनी होगी। उसके बाद कट ऑफ या प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन पूरा किया जायेगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आलोक पांडेय ने अमर उजाला को बताया कि प्रवेश प्रक्रिया से किसी भी छात्र को वंचित न रहना पड़े, विश्वविद्यालय इसके पूरे प्रयास करेगा।
कुछ बोर्ड्स की परीक्षाएं जुलाई तक चल सकती हैं। उनके छात्रों को भी प्रवेश का अवसर दिया जायेगा। अभी इसे शुरुआती प्रवेश प्रक्रिया समझा जा सकता है।
सभी बोर्ड्स के रिजल्ट आने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जायेगा।
गत वर्ष यह प्रक्रिया 30 मई से शुरू होकर 22 जून तक चली थी और 28 जून को पहली कट ऑफ लिस्ट भी जारी हो गई थी। लेकिन कोरोना संकट के कारण कई बोर्ड्स अभी तक अपनी परीक्षाएं भी आयोजित नहीं करा सके हैं।
छात्रों के परिणाम आने में अगस्त तक का समय लग सकता है। यही कारण है कि इस वर्ष डीयू में भी एडमिशन प्रक्रिया बेहद ढीली चल रही है।
कितनी सीटों के लिए होता है प्रवेश
दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंतर्गत 67 से अधिक कॉलेज चलते हैं। इन सबको मिलाकर विभिन्न पाठ्यक्रम की लगभग 64 हजार सीटें हैं। इसके लिए गत वर्ष 2.58 लाख से अधिक आवेदन आये थे।
इस वर्ष पहले दो दिनों में ही अब तक 50 हजार से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है।
एबीवीपी कर रहा मदद
एबीवीपी और एनएसयूआई छात्र संगठन नए छात्रों को प्रवेश में मदद करने के लिए हर वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय में अपने कैंप लगाते हैं। लेकिन इस बार सारी प्रक्रिया ऑनलाइन करने के कारण मदद भी ऑनलाइन हो हो गई है।
एबीवीपी के मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि इस बार वे सोशल मीडिया के जरिये छात्रों को बता रहे हैं कि उन्हें प्रवेश लेने के लिए किस प्रकार के डाक्यूमेंट्स जमा करने हैं और इस वर्ष एडमिशन की प्रक्रिया क्या होगी।
कमेंट
कमेंट X