{"_id":"64d6252e6c4de04ad40b196a","slug":"teachers-of-school-for-afghan-refugees-protest-outside-afghanistan-embassy-over-non-payment-of-salaries-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Protest: अफगान स्कूल के शिक्षकों का अफगानिस्तान दूतावास के बाहर प्रदर्शन, वेतन न मिलने का लगाया आरोप","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Protest: अफगान स्कूल के शिक्षकों का अफगानिस्तान दूतावास के बाहर प्रदर्शन, वेतन न मिलने का लगाया आरोप
Fri, 11 Aug 2023 05:48 PM IST
श्वेता महतो
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 11 Aug 2023 05:48 PM IST
सार
सैयद जमालुद्दीन अफगान स्कूल में पढ़ाने वाले कुल 21 में से 20 शिक्षकों ने शुक्रवार को अफगानिस्तान दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Aghanistan Embassy
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगान शरणार्थियों के स्कूल सैयद जमालुद्दीन अफगान स्कूल के शिक्षकों ने शुक्रवार को अफगानिस्तान दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने समय से वेतन का भुगतान न होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पांच महीने से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। स्कूल के प्रिंसिपल को भी पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक शिक्षक ने बताया, 'हम यहां अपने वेतन का भुगतान न होने के कारण जमा हुए हैं। हम शिक्षक रोज काम करते हैं इसके बावजूद सटीक समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। दूतावास से एक अधिकारी ने हमारे प्रिंसिपल से बातचीत की। हमें अभी तक वेतन के भुगतान को लेकर कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।'
विज्ञापन
सैयद जमालुद्दीन अफगान स्कूल में पढ़ाने वाले कुल 21 में से 20 शिक्षकों ने शुक्रवार को अफगानिस्तान दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कूल को धन उपलब्ध कराने और अपनी मांगों को लेकर एक पत्र जारी किया।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X