फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TBJEE 2021 Know All About The Exam Date Question Pattern Eligibility Criteria and More

TBJEE 2021: जेईई परीक्षा की नई तारीख घोषित, जानिए पेपर पैटर्न और पात्रता मानदंड

Thu, 05 Aug 2021 09:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 05 Aug 2021 09:11 PM IST
सार

त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (TBJEE) की गवर्निंग अथॉरिटी ने टी-जेईई / टीबी जेईई परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। इस साल, परीक्षा के लिए त्रिपुरा जेईई 2021 की तारीख 24 अगस्त, 2021 होगी।

विज्ञापन
TBJEE 2021 Know All About The Exam Date Question Pattern Eligibility Criteria and More
engineering - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (TBJEE) की गवर्निंग अथॉरिटी ने टी-जेईई / टीबी जेईई परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। इस साल, परीक्षा के लिए त्रिपुरा जेईई 2021 की तारीख 24 अगस्त, 2021 होगी। इससे पहले, इससे पहले राज्य में इंजीनियरिंग, तकनीकी, पशु चिकित्सा, कृषि, मत्स्य पालन, पैरामेडिकल और अन्य पेशेवर डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा टी-जेईई का आयोजन 23 जून को होना निर्धारित था। यह परीक्षा तीन पारियों निर्धारित की गई थी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : टी-जेईई 2021 : कोरोना महामारी के कारण स्थगित हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा; यहां देखें अधिसूचना
विज्ञापन


कोविड-19 महामारी को देखते हुए, त्रिपुरा बोर्ड ने टी-जेईई 2021 की तारीख को फिर से निर्धारित किया गया है। हालांकि, यह अंतिम तिथि है, और उसके बाद तिथि का कोई पुनर्निर्धारण नहीं होगा। जो छात्र टीबी जेईई 2021 परीक्षा में शामिल होंगे, वे त्रिपुरा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in पर जाकर अधिक विवरण  देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है टी-जेईई परीक्षा

त्रिपुरा बोर्ड राज्य में इंजीनियरिंग डिग्री कॉलेजों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (टी-जेईई) आयोजित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य एकल प्रतियोगी परीक्षा के प्राप्तांकों के अनुसार मेरिट सूची के आधार पर कॉलेजों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन करना है।

टी-जेईई परीक्षा के लिए पात्रता

इसमें आवेदक छात्रों को त्रिपुरा का स्थायी निवासी होना चाहिए। साथ ही परीक्षा के लिए पात्रता में त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (टीबीएसई) या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।


ओएमआर पद्धति से होती है परीक्षा

टी-जेईई 2021 को त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन द्वारा ऑप्टिकल मार्क्स रिकग्निशन यानी ओएमआर (OMR) पद्धति का उपयोग करते हुए तीन पारियों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। टी-जेईई 2021 के लिए आवेदक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी बदलाव संबंधी अपडेट और विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 

परीक्षा प्रारूप में किए गए थे बदलाव

त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन द्वारा 2021 के लिए टी-जेईई परीक्षा प्रारूप को अपडेट किया गया था। परीक्षा पूर्ववर्ती दो दिन के बजाय इस बार एक ही दिन होगी। पेपर के लिए तीन शिफ्ट की योजना बनाई गई थी। 

त्रिपुरा जेईई 2021 पेपर पैटर्न 

त्रिपुरा जेईई 2021 परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। उम्मीदवार को प्रश्न पत्र के प्रत्येक खंड को हल करने के लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके अलावा, विषयों को 10 अलग-अलग मॉड्यूल में विभाजित किया गया है और 12 अंकों के प्रत्येक खंड से तीन प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed