टी-जेईई 2021 : कोरोना महामारी के कारण स्थगित हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा; यहां देखें अधिसूचना
टी-जेईई 2021 स्थगन अधिसूचना में कहा गया है कि 23 जून, 2021 को होने वाली त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा स्थगित की जा रही है। टी-जेईई 2021 के आयोजन संबंधी नई तारीखों की घोषणा बोर्ड की वेबसाइट पर जल्द की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड -19 की चल रही दूसरी लहर के कारण, त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन ने अगली सूचना तक अपनी संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी टी-जेईई 2021 की अगली परीक्षा स्थगित कर दी है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना नोटिस भी जारी किया गया है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in पर विस्तृत अधिसूचना का अवलोकन कर लेना चाहिए। टीजेईई 2021 की परीक्षा 23 जून, 2021 को होने वाली थी।
टी-जेईई 2021 स्थगन अधिसूचना में कहा गया है कि 23 जून, 2021 को होने वाली त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण स्थगित की जा रही है। टी-जेईई 2021 के आयोजन संबंधी नई तारीखों की घोषणा बोर्ड की वेबसाइट पर की जाएगी। इससे पहले राज्य में इंजीनियरिंग, तकनीकी, पशु चिकित्सा, कृषि, मत्स्य पालन, पैरामेडिकल और अन्य पेशेवर डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा टी-जेईई का आयोजन 23 जून को होना निर्धारित था। यह परीक्षा तीन पारियों निर्धारित की गई थी।
क्या है टी-जेईई परीक्षा
टी-जेईई परीक्षा के लिए पात्रता
इसमें आवेदक छात्रों को त्रिपुरा का स्थायी निवासी होना चाहिए। साथ ही परीक्षा के लिए पात्रता में त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (टीबीएसई) या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
ओएमआर पद्धति से होती है परीक्षा
टी-जेईई 2021 को त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन द्वारा ऑप्टिकल मार्क्स रिकग्निशन यानी ओएमआर (OMR) पद्धति का उपयोग करते हुए तीन पारियों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। टी-जेईई 2021 के लिए आवेदक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी बदलाव संबंधी अपडेट और विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
परीक्षा प्रारूप में किए गए थे बदलाव
त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन द्वारा 2021 के लिए टी-जेईई परीक्षा प्रारूप को अपडेट किया गया था। परीक्षा पूर्ववर्ती दो दिन के बजाय इस बार एक ही दिन होगी। पेपर के लिए तीन शिफ्ट की योजना बनाई गई थी। संयुक्त भौतिकी और रसायन विज्ञान का पेपर पहली पारी के लिए निर्धारित किया गया था, जो डेढ़ घंटे तक चलेगा। वहीं, जीव विज्ञान का पेपर 45 मिनट का होगा। यह पेपर दूसरी पारी के लिए निर्धारित किया गया था, जबकि गणित का पेपर 45 मिनट का होगा और इसे तीसरी पारी के लिए निर्धारित किया गया था।
कमेंट
कमेंट X