TN 10th Result: थोड़ी देर में जारी होगा तमिलनाडु 10वीं कक्षा का परिणाम, यहां देख सकेंगे
जिन विद्यार्थी उम्मीदवारों ने तमिलनाडु एसएसएलसी (कक्षा 10वीं) परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे अपना परिणाम और अंकतालिका की ऑनलाइन शीट या स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी परीक्षा निदेशालय (DGE), तमिलनाडु की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। तमिलनाडु की स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, टीएनडीजीई 23 अगस्त, 2021 को टीएन एसएसएलसी परिणाम 2021 की घोषणा करने वाला है। जिन विद्यार्थी उम्मीदवारों ने तमिलनाडु एसएसएलसी (कक्षा 10वीं) परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे अपना परिणाम सरकारी परीक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे और 23 अगस्त से अपनी अंकतालिका की ऑनलाइन शीट या स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीएन एसएसएलसी रिजल्ट 2021 मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक 23 अगस्त को सुबह 11 बजे से 30 अगस्त, 2021 तक सक्रिय रहेगा। स्थानीय मीडिया यह जानकारी राज्य परीक्षा निदेशक उषा रानी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिए गए एक बयान के आधार पर प्रदान कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूल के छात्र कक्षा 10वीं की सामान्य परीक्षा मार्च 2021 के लिए अंतरिम अंक प्रमाण - पत्र 23.08.2021 को सुबह 11.00 बजे से 30.08.2021 तक डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, टीएनडीजीई की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना अपलोड नहीं की गई है।
ऐसे देख सकेंगे टीएन एसएसएलसी परिणाम 2021
- उम्मीदवार सबसे पहलेआधिकारिक वेबसाइट - tnresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर TN 10वीं या SSLC रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।
- आपके कंप्यूटर व मोबाइल की स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
- TN SSLC परिणाम 2021 की देखने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल एंटर करें।
- क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका TN SSLC परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने कंप्यूटर पर टीएन कक्षा 10वीं का परिणाम डाउनलोड करें।
- आप अपने स्मार्टफोन पर मार्कशीट का स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।
- भविष्य में उपयोग के लिए टीएन 2021 एसएसएलसी कक्षा 10वीं के परिणाम की एक प्रति को सहेज कर रखें।
टीएन 2021 एसएसएलसी कक्षा 10वीं के परिणाम देखने के लिए वेबसाइट
बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं
गौरतलब है कि तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय यानी टीएनडीजीई (TNDGE) ने पहले ही 19 जुलाई को HSLC कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा कर दी थी। इस साल, कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया गया है।
कमेंट
कमेंट X