{"_id":"5f2a7c498ebc3eaac749ec50","slug":"tamil-nadu-tn-board-sslc-results-will-be-announced-as-soon-as-possible-says-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: शिक्षा मंत्री ने बताया कब जारी होगा दसवीं कक्षा का रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
तमिलनाडु: शिक्षा मंत्री ने बताया कब जारी होगा दसवीं कक्षा का रिजल्ट
Wed, 05 Aug 2020 03:19 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 05 Aug 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु बोर्ड दसवीं के नतीजे जल्द करेगा जारी
- फोटो : Pixabay
TN Board SSLC 10th Result 2020: तमिलनाडु शिक्षा बोर्ड जल्द ही दसवीं कक्षा के नतीजे जारी करेगा। सूबे के शिक्षा मंत्री के.ए. सेनगोट्टैयन का कहना है कि दसवीं कक्षा के नतीजे जारी करने की तैयारी कर ली गई है। जितनी जल्दी संभव होगा रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। इस साल दसवीं कक्षा के लिए 9.7 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनको बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते इस साल दसवीं कक्षा के नतीजे जारी होने में देरी हुई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- UP BEd JEE 2020: 9 अगस्त को होगी परीक्षा, लॉकडाउन में निजी व सार्वजनिक यातायात की छूट
विज्ञापन
बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। विद्यार्थी dge.tn.nic.in व tnresults.nic.in के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट के जारी होते ही इन वेबसाइट पर लिंक एक्टिवेट हो जाएगा। बता दें कि जून में मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार के परीक्षा कराने के फैसले पर रोक लगा दी थी जिसके बाद मुख्यमंत्री एडप्पडी के पलानीस्वामी ने कहा था कि एसएसएलसी परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को पदोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले साल सूबे में दसवीं कक्षा का रिजल्ट 95.42 प्रतिशत रहा था। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में शानदार प्रदर्शन किया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 97 फीसदी था जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 93 फीसदी था। लड़कियों का पास फीसदी लड़कों से चार फीसदी ज्यादा था। तिरुप्पुर क्षेत्र का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा था। यहां 98.56 प्रतिशत छात्र दसवीं कक्षा में पास हुए थे।
ऐसे चेक करें दसवीं के नतीजे
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in है।
-यहां आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां अपना रोल नंबर और अन्य विवरण डालने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट तभी खुलेगा जब लिंक एक्टिवेट होगा।
कमेंट
कमेंट X