फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tamil Nadu Releases Class 12 Evaluation Criteria For Cancelled Board Exams

तमिलनाडु बोर्ड रिजल्ट 2021: 12वीं का मूल्यांकन मानदंड जारी, 50:20:30 फार्मूले से बनेगा रिजल्ट

Sat, 26 Jun 2021 08:19 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 26 Jun 2021 08:19 PM IST
सार

  • तमिलनाडु बोर्ड का बारहवीं कक्षा का मूल्यांकन मानदंड जारी हो गया है। सूबे के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को बारहवीं कक्षा का मूल्यांकन मानदंड जारी किया।

विज्ञापन
Tamil Nadu Releases Class 12 Evaluation Criteria For Cancelled Board Exams
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलनाडु बोर्ड का बारहवीं कक्षा का मूल्यांकन मानदंड जारी हो गया है। सूबे के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को बारहवीं कक्षा का मूल्यांकन मानदंड जारी किया। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 50:20:30 फार्मूले के जरिए तैयार किया जाएगा। सूबे के सीएम स्टालिन ने कहा कि दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के अंकों का वेटेज 50 फीसदी होगा। वहीं, ग्यारहवीं कक्षा के अंकों का वेटेज 20 फीसदी होगा जबकि बारहवीं के व्यावहारिक और टर्म एंड परीक्षाओं का वेटेज 30 फीसदी होगा।

विज्ञापन


दसवीं कक्षा के तीन ज्यादा अंकों वाले विषयों के नंबरों के औसत को बारहवीं के रिजल्ट का आधार बनाया जाएगा। वहीं, ग्यारहवीं के प्रत्येक विषय का वेटेज 20 फीसदी होगा। बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: डिस्टेंस लर्निंग मोड में उर्दू में मास्टर प्रोग्राम शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से इस साल सूबे की सरकार ने बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए बारहवीं के रिजल्ट जारी होने के बाद जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे बारहवीं की लिखित परीक्षा में बैठ सकेंगे। हालांकि, अभी बारहवीं की लिखित परीक्षा की तारीख तय नहीं हुई है। यह परीक्षा कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के सामान्य होने के बाद ही होगी।

इसे भी पढ़ें-गोवा बोर्ड: 12वीं के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी, इस फार्मूले से तैयार होंगे परिणाम

बारहवीं की लिखित परीक्षा की समय सारिणी बाद में घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed