{"_id":"676a48d6c8bdbedb16011d47","slug":"tamil-nadu-education-minister-big-statement-on-no-detention-policy-will-keep-our-education-model-in-state-2024-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RTE: तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री का 'नो-डिटेंशन पॉलिसी' पर बड़ा बयान; राज्य में लागू रखेंगे अपना शिक्षा मॉडल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
RTE: तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री का 'नो-डिटेंशन पॉलिसी' पर बड़ा बयान; राज्य में लागू रखेंगे अपना शिक्षा मॉडल
Tue, 24 Dec 2024 11:08 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 24 Dec 2024 11:08 AM IST
सार
No Detention Policy: केंद्र सरकार ने शिक्षा के अधिकार नियम, 2010 में संशोधन करते हुए कक्षा 5 और 8 के छात्रों के लिए ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ खत्म करने का फैसला लिया है। लेकिन तमिलनाडु सरकार ने इस पॉलिसी को मानने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
No Detention Policy
- फोटो : freepik
विस्तार
No Detention Policy: केंद्र सरकार ने शिक्षा के अधिकार नियम, 2010 में संशोधन करते हुए कक्षा 5 और 8 के छात्रों के लिए ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ खत्म करने का निर्णय लिया है। लेकिन तमिलनाडु सरकार ने इसे मानने से इनकार कर दिया है। तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी ने स्पष्ट किया कि इस नीति का राज्य के स्कूलों में कोई असर नहीं पड़ेगा और राज्य सरकार अपने शिक्षा मॉडल को बनाए रखेगी।
विज्ञापन
तमिलनाडु में जारी रहेगा पुराना शिक्षा मॉडल
शिक्षा मंत्री पोय्यामोझी ने कहा कि तमिलनाडु राज्य सरकार की ओर से लागू की जा रही 'नो डिटेंशन पॉलिसी' जारी रहेगी, जिसके तहत छात्रों को बिना किसी रोक के अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र का यह फैसला केवल केंद्रीय विद्यालयों तक ही सीमित रहेगा और राज्य के सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों में पुरानी नीति का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
கல்வி உரிமைச் சட்டத்தில் ஒன்றிய அரசு கொண்டு வந்துள்ள திருத்தங்களால் தமிழ்நாட்டுப் பள்ளிகளின் தேர்ச்சி முறையில் எந்த மாற்றமும் கிடையாது.
विज्ञापन विज्ञापन
தற்போதைய தேர்ச்சி முறையே தொடரும்.@tnschoolsedu pic.twitter.com/dh9SUuWo30— Anbil Mahesh (@Anbil_Mahesh) December 23, 2024
Trending Videos
कमेंट
कमेंट X