फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tamil Nadu Deaths News One More Class 12th Girl Student Found Dead in Karaikudi, 5th Case in 2 Weeks Read here

Tamil Nadu: फंदे पर लटका मिला एक और 12वीं की छात्रा का शव, दो सप्ताह में पांचवीं मौत

Wed, 27 Jul 2022 04:00 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 27 Jul 2022 04:00 PM IST
सार

Tamil Nadu Mysterious Deaths : स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक के बाद एक कक्षा 12वीं की छात्राओं की रहस्यमय कारणों से मौत का मामला थम नहीं रहा है।

विज्ञापन
Tamil Nadu Deaths News One More Class 12th Girl Student Found Dead in Karaikudi, 5th Case in 2 Weeks Read here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

Tamil Nadu Mysterious Deaths : तमिलनाडु में अब एक और कक्षा 12वीं की छात्रा का शव मिला है। यह घटना शिवगंगा जिले के कराईकुडी की है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक के बाद एक कक्षा 12वीं की छात्राओं की रहस्यमय कारणों से मौत का मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

इससे पहले मंंगलवार को दो छात्राओं के शव मिले। मंगलवार सुबह कुड्डालोर में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा मृत पाई गई थी। इसके बाद मंगलवार शाम को ही 11वीं कक्षा की छात्रा कल शिवकाशी जिले में अपने घर पर मृत पाई गई थी। जबकि सोमवार सुबह तिरुवल्लुर जिले के सेक्रेड हार्ट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के हॉस्टल के रूम से 12वीं कक्षा की छात्रा मृत पाई गई थी। 

विज्ञापन

पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा : डीएसपी

कराईकुडी के पुलिस उपाधीक्षक विनोज कुमार का कहना है कि शिवगंगा जिले में कराईकुडी के पास 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगा ली। मामला दर्ज कर लिया गया है और हम जांच कर रहे हैं। उनका पोस्टमार्टम पूरा हो गया था। शव उनके माता-पिता को सौंपा गया। इस महीने राज्य में यह पांचवां ऐसा मामला है। 
 

विज्ञापन

चार मौतें पिछले तीन दिनों में हुई

पिछले दो हफ्तों में राज्य में 12वीं कक्षा की चार और अब 11वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हुई है, जिनमें से चार मौतें पिछले तीन दिनों में हुई हैं। हालांकि, लगातार घटित हो रही इन घटनाओं से राज्य की पुलिस, प्रशासन और सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अधिकारी मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: आक्रोश : अब एक और नामी स्कूल के हॉस्टल में मृत मिली 12वीं की छात्रा, मचा हडकंप
 

संयोग या साजिश! सबका पैटर्न एक जैसा

दो सप्ताह में ऐसी पांच घटनाएं ऑन रिकॉर्ड दर्ज की गई हैं। सभी मामलों को दो-तीन बातें समान हैं। पहली, इनमें से चार छात्राएं 12वीं की स्टूडेंट थीं, जबकि एक 11वीं की छात्रा थी। दूसरी यह कि सभी की मौत एक जैसे ही तरीके से हुई है। जबकि तीसरी यह कि पांचों घटनाओं को पुलिस कथित तौर पर आत्महत्या बता रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed