फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Tamil Nadu Class 12th Results To Be Announced On July 19 TN HSE 2021

TN Class 12th Result: कक्षा 12वीं के नतीजे सोमवार को आएंगे, छात्र यहां देख सकेंगे

Sun, 18 Jul 2021 06:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 18 Jul 2021 06:10 PM IST
सार

  • तमिलनाडु कक्षा 12वीं का परिणाम 19 जुलाई, 2021 को सुबह करीब 11 बजे घोषित किया जा सकता है। 
  • परिणाम आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Tamil Nadu Class 12th Results To Be Announced On July 19 TN HSE 2021
परीक्षा रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय की ओर से इस सप्ताह कक्षा 12वीं का परिणाम 2021 घोषित करने की उम्मीद है। तमिलनाडु कक्षा 12वीं का परिणाम 19 जुलाई, 2021 को सुबह करीब 11 बजे घोषित किया जा सकता है। 

विज्ञापन


छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे राज्य शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पंजीकृत रोल नंबर या नामांकन संख्या के साथ वेबसाइट पर लॉग इन करें और सीधे वेबसाइट से परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस साल देशभर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण राज्य सरकार द्वारा कक्षा-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। हालांकि, विभिन्न राज्य बोर्डों और केंद्रीय शिक्षा बोर्डों ने छात्रों का रिजल्ट तैयार करने के लिए अलग-अलग मूल्यांकन मानदंडों की घोषणा की थी। इससे पहले, जून में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने भी राज्य में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए मूल्यांकन मानदंड की जारी किए थे, जिसे 10 सदस्यीय समिति द्वारा तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं कक्षा 12वीं के लिए मूल्यांकन मानदंड

टीएन बोर्ड के लिए 50:20:30 मूल्यांकन फॉर्मूला तैयार किए गए है। इस मानदंड के तहत, छात्रों को कक्षा 10वीं, 11वीं और कक्षा 12वीं के आंतरिक मूल्यांकन में उनके अंकों पर चिह्नित किया जाएगा। राज्य ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के अंकों के लिए 50 प्रतिशत वेटेज आवंटित किया है और अन्य 50 फीसदी को कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के बीच विभाजित किया है।

टीएनडीजीई वेबसाइट के अनुसार, कक्षा 12वीं के कुल अंकों की गणना इस प्रकार की जाएगी -

  • 50 प्रतिशत कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के अंक (उच्च अंकों वाले तीन विषयों का औसत)
  • 20 प्रतिशत (प्रत्येक विषय) कक्षा 11वीं के परीक्षा परिणाम का वेटेज
  • 30 प्रतिशत कक्षा 12वीं के  प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन अंक 

वहीं,  इनके अलावा 11वीं कक्षा में फेल होने वाले छात्रों को न्यूनतम 35 फीसदी अंक देकर पास कर दिया जाएगा। 

पुनर्मूल्यांकन और परीक्षा आवेदन की छूट
इसके अलावा, जो छात्र नए मूल्यांकन मानदंड द्वारा गणना किए गए अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं या ऑफलाइन आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में बैठने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। फिर छात्र का अंतिम परिणाम केवल ऑफलाइन लिखित परीक्षा में छात्र द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर ही जारी होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed